फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi, Haryana And Punjab: were seen covered with blanket of smoke, NASA shared picture on twitter, Pic Shows Like River Of Smoke

दिल्ली, हरियाणा-पंजाब : धुएं की चादर में लिपटे दिखे तीनों राज्य, नासा ने साझा की तस्वीर

Fri, 19 Nov 2021 01:48 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 19 Nov 2021 01:48 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाके में दीपावली के दौरान फोड़े गए पटाखों और पराली जलाए जाने से वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया है। ऐसे में नासा की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें यह पूरा इलाका धुएं की चादर से ढंका दिखाई दे रहा है। यह धुएं की चादर किसी नदी की तरह दिखती है। इस तस्वीर में एक और खास बात भी है।

विज्ञापन
Delhi, Haryana And Punjab: were seen covered with blanket of smoke, NASA shared picture on twitter, Pic Shows Like River Of Smoke
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : istock

विस्तार

नासा ने अपने सैटेलाइट से ली गई भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाके की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। यह तस्वीर बीती 11 नवंबर को खींची गई है। इसमें दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के इलाकों को धुएं के गुबार से ढंके हुए देखा जा सकता है। 

विज्ञापन


इस तस्वीर में एक और खास बात भी है। वह यह कि नासा ने इसमें कुछ 'लाल बिंदु' भी दर्शाए हैं। यह लाल बिंदु खेतों में आग लगाए जाने यानी पराली जलाए जाने की घटना को इंगित करते हैं। नासा के मार्शल स्पेस फ्लाइट सेंटर में रिसर्च एसोसिएशन के वैज्ञानिक पवन गुप्ता ने इस संबंध में कहा कि 11 नवंबर को धुएं के गुबार का आकार और इस क्षेत्र में जनसंख्या घनत्व को देखते हुए मैं कहूंगा कि इस एक दिन में कम से कम 2.2 करोड़ लोग धुएं से प्रभावित हुए थे।
विज्ञापन


यह तस्वीर ऐसे समय में सामने आई है, जब दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों व राज्यों में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। इसके चलते दिल्ली सरकार ने पांच बिजली स्टेशनों को बंद कर दिया है और संकट को रोकने के लिए स्कूलों को भी बंद किया जा रहा है। यहां तक की सुप्रीम कोर्ट में भी वायु प्रदूषण को लेकर जिरह हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाके में आमतौर पर नवंबर के महीने में प्रदूषण का स्तर और वातावरण में पीएम 2.5 का स्तर बढ़ जाता है। करीब-करीब इसी समय दीपावली के पर्व पर लोग पटाखे फोड़ते हैं और इसके साथ ही किसान भी खेतों में नई बुवाई के लिए पराली जलाते हैं। यह दोनों ही वायु प्रदूषण को बढ़ाने वाले कारक होते हैं। इसके अलावा मोटर वाहनों से निकाल धुआं इसमें इजाफा ही करता है। औद्योगिक और निर्माण गतिविधि और सड़क की धूल भी प्रदूषण बढ़ाते हैं। इन सबके मिलने से दिल्ली और उसके आसपास का इलाका प्रदूषण की चादर से ढंक जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed