फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi govt demands to close 10 thermal power plants, a petition filed in supreme court

प्रदूषण: पड़ोसी राज्यों के 10 ताप विद्युत संयंत्रों को बंद करने की गुहार, दिल्ली सरकार की सुप्रीम कोर्ट में याचिका 

Thu, 03 Jun 2021 10:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 03 Jun 2021 10:48 PM IST
सार

दिल्ली सरकार का कहना है कि पड़ोसी राज्यों के इन संयंत्रों से दिल्ली में प्रदूषण फैल रहा है। इससे राजधानी के लोगों की सेहत बिगड़ रही है। ये संयंत्र पुरानी तकनीक वाले हैं। 
 

विज्ञापन
Delhi govt demands to close 10 thermal power plants, a petition filed in supreme court
ताप बिजली संयंत्र

विस्तार

दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर पड़ोसी राज्यों में स्थित 10 ताप बिजली संयंत्रों को बंद करने की मांग की है। सरकार का आरोप है कि ये थर्मल पॉवर प्लांट्स पुरानी तकनीक से काम कर रहे हैं। अपनी उपयोगिता की तुलना में बहुत ज्यादा प्रदूषण फैला रहे हैं। इससे राजधानी के लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है।

विज्ञापन


सरकार ने उम्मीद जाहिर की है कि लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सर्वोच्च न्यायालय इस पर शीघ्र निर्णय लेगा।  दिल्ली सरकार ने इस कदम को उठाने के लिए केंद्र सरकार से भी सहयोग का अनुरोध किया है। आरोप है कि अभी तक केंद्र ने इसके बाबत कोई विचार नहीं किया है।
विज्ञापन


दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि दिल्ली सरकार ने राजधानी का प्रदूषण घटाने के लिए कई अहम उपाय किए हैं। इनका असर भी दिखाई पड़ रहा है और राजधानी के प्रदूषण में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि यह कमी अभी संतोषजनक नहीं है क्योंकि अक्टूबर-नवंबर में प्रदूषण की स्थिति अत्यंत खराब हो जाती है। इसे रोकने के लिए इन थर्मल प्लांट्स को बंद किया जाना चाहिए क्योंकि ये बहुत ज्यादा प्रदूषण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 10 संयंत्रों को बंद करने की मांग   
यह याचिका पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कोयले से चलने वाले 10 ताप बिजली घरों के संबंध में दायर की गई है। ये 10 थर्मल पावर प्लांट दादरी एनसीटीपीपी (यूपी), हरदुआगंज टीपीएस (यूपी), जीएच टीपीएस (लेहरा मोहब्बत) (पंजाब), नाभा टीपीपी (पंजाब), रोपड़ टीपीएस (पंजाब), तलवंडी साबो टीपीपी (पंजाब), यमुनानगर टीपीएस (हरियाणा), इंदिरा गांधी एसटीपीपी (हरियाणा), पानीपत टीपीएस (हरियाणा) और राजीव गांधी टीपीएस (हरियाणा) हैं। दिल्ली सरकार का आरोप है कि इन संयंत्रों के कारण राजधानी तक प्रदूषण पहुंच रहा है। इसलिए इन संयंत्रों को बंद किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed