फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi government will launch blood directory app

Blood Directory App: अब खून की कमी से नहीं होगी मौत, ब्लड डायरेक्टरी ऐप शुरू करेगी दिल्ली सरकार

Sun, 06 Jul 2025 07:06 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 06 Jul 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Delhi government will launch blood directory app
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

भारत में हर वर्ष लगभग 1.50 करोड़ यूनिट ब्लड की आवश्यकता होती है, लेकिन केवल एक करोड़ यूनिट ब्लड ही मिल पाता है। अनुमान है कि रक्त की कमी के कारण हर साल करीब 12 हजार लोगों की मौत हो जाती है। लगभग हर दो सेकंड में किसी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता पड़ती है। अनेक मरीजों को रक्त न मिल पाने के कारण उनके स्वस्थ होने में लंबा समय लगता है, लेकिन दिल्ली में अब ऐसा नहीं होगा। दिल्ली सरकार ने एक ऐसे 'ब्लड डायरेक्टरी ऐप' को विकसित करने का निर्णय लिया है जिसमें रक्तदाताओं की पूरी जानकारी होगी। खून की आवश्यकता पड़ने पर इसके माध्यम से रक्तदाताओं से तुरंत संपर्क कर समय पर रक्त प्राप्त किया जा सकेगा। इस पर काम चल रहा है। 

विज्ञापन


भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर पूरे देश में 500 से अधिक स्थानों पर बड़े रक्तदान शिविर लगाए गए हैं। इस दिन बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। आनंद विहार में ऐसे ही एक रक्तदान शिविर में पहुंचने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली सरकार जल्द ही इस ऐप को लोगों तक पहुंचाएगी।    
विज्ञापन


खून की कमी हो जाएगी बीते जमाने की बात 
थैलेसीमिया जैसी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को आजीवन बाहर से चढ़ाए जाने वाले रक्त पर निर्भर रहना पड़ता है। उन्हें समय-समय पर लगातार रक्त चढ़वाना पड़ता है। यह उनके लिए बड़ी महंगी और जानलेवा भी साबित हो जाता है। लेकिन संभावना है कि आने वाले समय में अब रक्त की कमी के कारण किसी की मौत न हो। इसका कारण है कि वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि ऐसे कृत्रिम रक्त का निर्माण कर लिया गया है जिसे किसी भी व्यक्ति को चढ़ाया जा सकेगा। इसका प्राथमिक स्तर पर प्रयोग सफल रहा है। फिलहाल इंसानों के लिए इसकी उपलब्धता में समय लग सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed