{"_id":"5cab55b6bdec2213e54bb64a","slug":"delhi-government-appeal-to-ministry-of-health-and-family-welfare-to-stop-smoking-in-three-web-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वेब सीरीज धूम्रपान को दे रहे बढ़ावा, रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय से की अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तीन वेब सीरीज धूम्रपान को दे रहे बढ़ावा, रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय से की अपील
Mon, 08 Apr 2019 07:37 PM IST
anand anand
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: anand anand
Updated Mon, 08 Apr 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को एक खत लिखकर कहा है कि वह अमेजन प्राइम वीडियो पर दिखाई जा रही तीन वेब सीरीज- 'मेड इन हेवन', 'मिर्जापुर' और 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' में हुक्के और धूम्रपान को बढ़ावा दिए जाने पर रोक लगाए।
दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. एस के अरोड़ा ने अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस और इन सभी सीरीज के निर्माताओं को भी पत्र लिखकर इन उल्लंघनों को “कानूनी और नैतिक आधार पर भी” तत्काल रोकने के लिये कहा है।
अरोड़ा ने कहा कि बेजोस के दफ्तर ने जवाब दिया है कि उन्हें शिकायत मिली है और जल्द ही इस पर जवाब देंगे।
अरोड़ा ने इस मुद्दे पर अलग से निर्माताओं जोया अख्तर, फरहान अख्तर और प्रीतीश नंदी को भी पत्र लिखा है।