{"_id":"60d82ffa8ebc3e87bb6ca871","slug":"delhi-government-action-on-a-private-school-of-delhi-and-snatched-management-from-the-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: लापरवाही बरती तो दिल्ली सरकार ने प्राइवेट स्कूल से छीना प्रबंधन, अभिभावकों ने की थी शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई: लापरवाही बरती तो दिल्ली सरकार ने प्राइवेट स्कूल से छीना प्रबंधन, अभिभावकों ने की थी शिकायत
Sun, 27 Jun 2021 01:29 PM IST
Tanuja Yadav
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:29 PM IST
सार
अभिभावकों की शिकायतों पर दिल्ली सरकार ने पंजाबी बाग के स्वामी शिवानंद मेमोरियल स्कूल के खिलाफ उठाया कड़ा कदम। शिकायतों के बाद दिल्ली सरकार ने स्कूल का प्रबंधन अपने हाथ में ले लिया।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार ने राज्य में एक निजी स्कूल की ओर से की जा रही मनमानी को लेकर उस पर सख्त कार्रवाई की है। एक प्राइवेट स्कूल पर नियमों की अवमानना के आरोप में दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाया है और इसके तहत सरकार ने प्राइवेट स्कूल का मैनेजमेंट अपने हाथों में ले लिया है।
विज्ञापन
पंजाबी बाग के निजी स्कूल पर लगा ये आरोप
दरअसल, ऐसा आरोप है कि पंजाबी बाग का स्वामी शिवानंद मेमोरियल स्कूल सरकार की ओर से दी गई कड़ी चेतावनी के बाद भी फीस वसूलने में अपनी मनमर्जी कर रहा था। स्कूल पर ऐसा आरोप है कि वह राइट टू एजूकेशन (आरईटी) अधिकार के अंतर्गत बच्चों को शिक्षा देने में भी अनाकानी कर रहा था।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने अपने हाथ में लिया प्रबंधन
बता दें कि पिछले काफी समय से अभिभावक स्कूल के विरुद्ध शिकायत कर रहे थे। कई बार की चेतावनी दिए जाने के बाद भी जब स्कूल ने अपने कामकाज में कोई सुधार नहीं किया, तब अंत में दिल्ली सरकार ने स्कूल का प्रबंधन अपने हाथों में ले लिया।
विज्ञापन
जांच समिति ने दिल्ली सरकार को सौंपी रिपोर्ट
जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार ने अभिभावकों के शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए एक जांच समिति का गठन किया। जांच समिति ने पाया कि स्कूल के कामकाज में अनियमितता की शिकायतें मिली है और अपनी रिपोर्ट में बताया कि स्कूल को लेकर अभिभावकों द्वारा जो शिकायतें की गई हैं, वे सही हैं।
स्कूल की ओर से नहीं आया स्पष्टीकरण
कमिटी द्वारा रिपोर्ट देने के बाद स्कूल मैनेजमेंट को अपना पक्ष रखने का भी अवसर दिया गया, लेकिन कथित तौर पर स्कूल मैनेजमेंट ने इस मुद्दे पर अपनी ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। इसके बाद ही राज्य सरकार ने स्कूल का प्रबंधन अपने हाथों में लेने का निर्णय किया। सरकार ने 'दिल्ली स्कूल एजुकेशन एक्ट-1973' के अन्तर्गत स्कूल के मैनेजमेंट को टेकओवर करने की यथोचित कार्यवाही शुरू कर दी है।