फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi: Former British PM Tony Blair's organization will improve Delhi

Delhi: ब्रिटेन के पूर्व पीएम टोनी ब्लेयर की संस्था संवारेगी दिल्ली, क्या अब राजधानी बनेगी लंदन?

Thu, 19 Jun 2025 08:26 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 19 Jun 2025 08:26 PM IST
सार

टोनी ब्लेयर इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल चेंज दिल्ली सरकार के साथ मिलकर देश की राजधानी को संवारने का काम करेगी। टीबीआई दिल्ली सरकार को तकनीकी सहयोग और राजधानी को विकसित करने के लिए उच्च दक्षता की सलाह उपलब्ध कराएगी।

विज्ञापन
Delhi: Former British PM Tony Blair's organization will improve Delhi
ब्रिटेन के पूर्व पीएम टोनी ब्लेयर, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर की कंपनी टीबीआई (टोनी ब्लेयर इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल चेंज) अब दिल्ली सरकार के साथ मिलकर देश की राजधानी को संवारने का काम करेगी। टीबीआई दिल्ली सरकार को तकनीकी सहयोग और राजधानी को विकसित करने के लिए उच्च दक्षता की सलाह उपलब्ध कराएगी। इसमें दिल्ली को पर्यावरण के अनुकूल विकसित करने और प्रदूषण पर लगाम लगाने के उपाय शामिल होंगे।    

विज्ञापन


ब्रिटेन अपने बेहतर शासन, शिक्षा और पर्यावरणीय व्यवस्था के लिए जाना जाता है। टोनी ब्लेयर सरकार के दौरान इन मुद्दों पर खूब काम हुआ था। यदि टोनी ब्लेयर का अनुभव दिल्ली को बेहतर बनाने में उपयोग होता है तो इससे राजधानी को लाभ हो सकता है।
विज्ञापन


टोनी ब्लेयर ने इस बाबत आज दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात भी की है। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने दिल्ली के विकास पर चर्चा की। जानकारी के अनुसार, टोनी ब्लेयर ने दिल्ली में हो रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की और उन्होंने कहा कि ये विकास कार्य दिल्ली को आधुनिकतम तकनीक से आने वाले समय की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने में मदद करेंगे। इस मुलाकात मेंं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं की मुलाकात से भारत और ब्रिटेन के संबंधों को एक नई ऊंचाई मिलेगी। आधिकारिक जानकारी में इन नेताओं की मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेखा गुप्ता ने टोनी ब्लेयर को राजधानी में किए जा रहे इनोवेटिव, डिजिटल प्रशासन, पर्यावरणीय सुधारों और शिक्षा क्षेत्र में चल रहे परिवर्तनकारी प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे ‘विकसित दिल्ली’ की परिकल्पना के तहत दिल्ली सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं के सशक्तिकरण और शहरी संरचना को आधुनिक और जन केंद्रित बना रही है। टोनी ब्लेयर ने इन बदलावों की सराहना की। विशेष रूप से डिजिटल गवर्नेंस, स्कूल प्रणाली में हो रहे इनोवेटिव बदलाव और पर्यावरणीय नीतियों में हो रहे सुधारों में टोनी ब्लेयर ने गहरी रुचि दिखाई। 


मुख्यमंत्री ने कहा 
टोनी ब्लेयर के साथ मुलाकात के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के साथ बहुत सकारात्मक भेंट हुई। उन्होंने कहा कि उनके बीच शासन प्रणाली में सुधार, प्रौद्योगिकी के बेहतर उपयोग और नागरिक कल्याण के लिए प्रयासों पर चर्चा हुई। दिल्ली सरकार और टोनी ब्लेयर इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल चेंज (TBI) मिलकर दिल्ली को एक मॉडल सिटी के रूप में विकसित करने के लिए कार्य करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed