फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi fire How to avoid incidents in narrow streets, use of motorcycle fire brigade has also failed

तंग गलियों में कैसे हो आग की घटनाओं से बचाव, मोटर साइकिल दमकल का प्रयोग भी हो चुका फेल

Mon, 09 Dec 2019 06:57 PM IST
देव कश्यप डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला  
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला   Published by: देव कश्यप Updated Mon, 09 Dec 2019 06:57 PM IST
सार

 फिल्मिस्तान की घटना में मकान तक अग्निशमन सेवा पहुंचने में देर हुई जिसके कारण हुई ज्यादा मौत

विज्ञापन
Delhi fire How to avoid incidents in narrow streets, use of motorcycle fire brigade has also failed
Motorcycle Fire Brigade   - फोटो : social media

विस्तार

रविवार तड़के फिल्मिस्तान की अनाज मंडी में लगी आग ने 43 परिवारों की जिंदगी में अंधेरा कर दिया है। मकान की तंग गली में दमकल विभाग की गाड़ियों को पहुंचने में ज्यादा समय लगा और एक बार में एक से ज्यादा गाड़ियां बचाव कार्य में नहीं लगाई जा सकीं। गाड़ियों को घटनास्थल से काफी दूर ही रोकना पड़ा और पाइप के जरिए पानी पहुंचाकर आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


समय ज्यादा लगने के कारण मौत का आंकड़ा ज्यादा हो गया। जानकारों का कहना है कि अगर मकान तक अग्निशमन सेवा की सुविधाएं जल्दी मिल पाई होतीं तो और अधिक लोगों की जान बचाई जा सकती थी। घटना के वक्त मकान में सौ से ज्यादा लोग थे जिनमें साठ से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया था।
विज्ञापन


इसी तरह की तंग गलियों में अग्निशमन सेवा कार्य के लिए बाइक दमकल सेवा की शुरुआत की गई थी। इन्हें भारी इंजन क्षमता वाली आधुनिक मोटरसाइकिलों में थोड़े बदलाव के साथ बनाया गया था। लेकिन अपने प्रायोगिक दौर में ही यह सेवा सफल नहीं हो पाई और कुछ ही दिनों के बाद इसे बंद करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोटर साइकिल दमकल क्यों हुईं असफल

दरअसल, प्रायोगिक तौर पर शुरुआत में दस मोटरसाइकिलों को मॉडीफाई करके मोटरसाइकिल दमकल गाड़ियां बनाईं गई थीं। इनमें एक जेट पंप लगाया गया था जो पानी को लगभग 60-70  मीटर की दूरी तक फेंक तक पहुंचा सकता था। पानी की सप्लाई के लिए मोटर साइकिल के पीछे दो सिलेंडर लगाए गए थे जिनमें प्रत्येक की क्षमता नौ-नौ लीटर की थी। इन्हें कनाट प्लेस, करोलबाग, तेलीवाड़ा और दरियागंज में लगाया गया था।



प्रयोग के दौरान देखा गया कि इतने कम पानी से आग बुझती नहीं थी। उलटे कुछ मामलों में यह और अधिक भड़क जाती थी। पानी जल्दी खत्म हो जाता था, और पानी भरने के लिए मोटरसाइकिल को जल्दी ही वापस ले जाना पड़ता था। इसमें बहुत समय लगता था। इन तमाम व्यावहारिक कारणों की वजह से यह प्रयोग सफल नहीं हो पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed