फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi faced scorching heat for 8 days, longest spell in five years

8 दिनों तक झुलसती रही दिल्ली, 5 सालों में सबसे लंबे समय तक गर्म रही

Thu, 31 May 2018 11:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 31 May 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
Delhi faced scorching heat for 8 days, longest spell in five years
झुलसाती गर्मी
आठ दिनों तक पारा 43 डिग्री सेल्सियस रहने के बाद राजधानी में बुधवार को तापमान में थोड़ी सी गिरावट दर्ज की गई। पिछले पांच सालों में मई के महीने में यह पहला मौका है जब लगातार इतनी भीषण गर्मी पड़ी है। 
विज्ञापन


22 मई को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था और मंगलवार 29 मई तक 43 डिग्री या उससे ऊपर ही रहा। खुला आसमान और धीमी गति से चल रही हवाएं शहर को भट्टी बनाती रही।  इन आठ दिनों के दौरान उच्चतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था और 26 मई को दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


हालांकि दिल्ली में मई का महीना साल के दो सबसे गर्म महीनों में शामिल है। लेकिन बिना ब्रेक के इतनी ज्यादा गर्मी बहुत आम नहीं है। दिल्ली में आखिरी बार 2013 में 43 डिग्री से ज्यादा तापमान लंबे समय तक देखा गया था। तब बारिश के बिना मई के महीने में बहुत ज्यादा तापमान बढ़ गया था। उस साल 19 मई से 30 मई तक गर्मी का सितम चला था, जो 45.7 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल तापमान 20 मई से बढ़ने लगा। क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, "इससे पहले, पश्चिमी विक्षोभ के कारण शहर में नियमित अंतराल पर तूफान आता था और पूरबिया हवाएं नमी लेकर आती थी।" 

श्रीवास्तव ने कहा, "20 मई से मौसम में नमी नहीं है, आसमान में बादल नहीं हैं और धीमी गति से लू चल रही है। गर्मी बढ़ने की यह एकदम सटीक परिस्थिति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed