फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi excise policy case: ED summons BRS leader K Kavitha for questioning on Friday

दिल्ली शराब घोटाला: KCR की बेटी कविता को ईडी का समन, कल पूछताछ के लिए बुलाया

Thu, 14 Sep 2023 03:23 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 14 Sep 2023 03:23 PM IST
सार

कविता ने दावा किया है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। साथ ही उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा तेलंगाना में अपना पैर जमाने के लिए ईडी का गलत इस्तेमाल कर रही है। 
 

विज्ञापन
Delhi excise policy case: ED summons BRS leader K Kavitha for questioning on Friday
के. कविता - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को एक समन जारी किया है। जांच एजेंसी ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में 15 सितंबर को जांच में शामिल होने को लेकर समन जारी किया है। सूत्रों की मानें तो ईडी ने एक दर्जन से अधिक लोगों को समन जारी कर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है। 

विज्ञापन

इससे पहले ईडी मुख्यालय में कविता से मार्च में कई बार पूछताछ की जा चुकी है। साथ ही उन्हें अपना मोबाइल फोन भी जांच एजेंसी को सौंपना पड़ा था।  

विज्ञापन

क्या है मामला?

दरअसल, एलजी ने दिल्ली के सचिव की एक रिपोर्ट के आधार पर मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। पिछले साल आठ जुलाई को यह रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसमें पिछले साल लागू की गई आबकारी नीति पर सवाल उठाए गए थे। आबकारी नीति (2021-22) बनाने और उसे लागू करने में लापरवाही बरतने के साथ ही नियमों की अनदेखी और नीति के कार्यान्वयन में गंभीर चूक के आरोप हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपों में निविदा को अंतिम रूप देने में अनियमितताएं और चुनिंदा विक्रेताओं को टेंडर के बाद लाभ पहुंचाना भी शामिल है। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया था कि शराब बेचने की वालों की लाइसेंस फीस माफ करने से सरकार को 144 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आबकारी मंत्री के तौर पर मनीष सिसोदिया पर भी इन प्रावधानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया था। इस आरोप का आम आदमी पार्टी ने जोरदार खंडन किया था। इसके बाद, नीति को रद्द कर दिया गया और दिल्ली के उपराज्यपाल ने सीबीआई जांच की सिफारिश की, जिसके बाद ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया।

बुचिबाबू गोरांटला का बयान

ईडी ने जांच के दौरान दिल्ली आबकारी नीति मामले में आरोपी कविता के चार्टर्ड अकाउंटेंट बुचिबाबू गोरांटला का बयान दर्ज किया था। इसमें कहा गया था कि कविता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बीच राजनीतिक समझ थी। उस दौरान, कविता ने विजय नायर से भी मुलाकात की थी ।

कविता ने दावा किया है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। साथ ही उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा तेलंगाना में अपना पैर जमाने के लिए ईडी का गलत इस्तेमाल कर रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed