फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Excise Policy case: ED raids in Delhi, UP, Punjab, Haryana, Telangana, and Maharashtra

ED Raids: शराब नीति मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली से महाराष्ट्र तक कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापे

Tue, 06 Sep 2022 11:41 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Sep 2022 11:41 AM IST
सार

दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना और महाराष्ट्र में छापा मारा है। इससे पहले इस मामले में सीबीआई भी छापेमारी कर चुकी है। 

विज्ञापन
Delhi Excise Policy case: ED raids in Delhi, UP, Punjab, Haryana, Telangana, and Maharashtra
दिल्ली में उद्योगपति समीर महेन्द्रू के घर ईडी की छापेमारी - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली सरकार की शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना समेत महाराष्ट्र में ईडी के अधिकारियों का तलाशी अभियान जारी है।  

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति सवालों के घेरे में है। भारतीय जनता पार्टी ने इसको लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर घोटाले का आरोप लगाया है। इसको लेकर सीबीआई पहले ही मनीष सिसोदिया के घर व बैंक लॉकर की तलाशी ले चुकी है। अब इस मामले में ईडी ने कार्रवाई की है। ईडी ने सीबीआई से मामले से जुड़े दस्तावेज मांगे थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


30 स्थानों पर चल रही छापेमारी
ईडी के अधिकारियों ने बताया, आबकारी नीति में कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांच राज्यों की 30 लोकेशन पर तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों के अनुसार, यह छापेमारी मामले में नामजद लोगों पर की जा रही है। इसमें मनीष सिसोदिया या अन्य किसी सरकारी कर्मचारी से जुडे परिसरों में ईडी के अधिकारी नहीं पहुंचे हैं। दरअसल, ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत मामले में जांच शुरू की है,  जिसमें सिसोदिया और 14 अन्य का नाम है। ईडी इस बात की जांच कर रही है कि क्या पिछले साल नवंबर में लाई गई दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और क्रियान्वयन में कथित अनियमितताएं की गई थीं।


भाजपा ने जारी किया था स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो
भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को दिल्ली सरकार के कथित भ्रष्टाचार को लेकर एक स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी किया था। पार्टी नेता संबित पात्रा ने दावा किया था कि स्टिंग में शराब कारोबारी सनी मारवाह के पिता कुलविंदर मारवाह हैं। उन्होंने कहा था कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति सीधे तौर पर मनीष सिसोदिया को पैसा पहुंचाता था। 

यह है मामला

दरअसल एलजी ने दिल्ली के सचिव की एक रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। 8 जुलाई को यह रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसमें पिछले साल लागू की गई आबकारी नीति पर सवाल उठाए गए थे। जिसमें आबकारी नीति (2021-22) बनाने और उसे लागू करने में लापरवाही बरतने के साथ ही नियमों की अनदेखी और नीति के कार्यान्वयन में गंभीर चूक के आरोप हैं। इसमें अन्य बातों के साथ-साथ निविदा को अंतिम रूप देने में अनियमितताएं और चुनिंदा विक्रेताओं को टेंडर के बाद लाभ पहुंचाना भी शामिल है। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि शराब बेचने की वालों की लाइसेंस फीस माफ करने से सरकार को 144 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आबकारी मंत्री के तौर पर मनीष सिसोदिया ने इन प्रावधानों की अनदेखी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed