फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi election results 2020, PM Narendra Modi congratulate Arvind Kejriwal, AAP And BJP

पीएम मोदी ने 'आप' को दी जीत की बधाई, बदले में केजरीवाल ने दिया उम्मीदों से भरा जवाब

Tue, 11 Feb 2020 08:49 PM IST
अनवर अंसारी चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 11 Feb 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
Delhi election results 2020, PM Narendra Modi congratulate Arvind Kejriwal, AAP And BJP
पीएम मोदी सीएम केजरीवाल - फोटो : ट्विटर

दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर आम आदमी पार्टी ने 2015 का इतिहास दोहराते हुए जबरदस्त जीत हासिल की है। तो वहीं भाजपा 22 साल से जिस सपने का पूरा होने का इंतजार कर रही है वह फिर से अधूरा रह गया। कांग्रेस फिर से दिल्ली में खाता तक नहीं खोल पाई।

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के ताजा आकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी 70 में से 62 सीटों पर,वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सात सीटों पर आगे चल रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। जवाब में केजरीवाल ने भी उन्हें शुक्रिया कहते हुए दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए उनसे सहयोग की उम्मीद जताई। केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'बहुत-बहुत धन्यवाद सर। हमारे कैपिटल सिटी को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए मैं केंद्र के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करता हूं।'

विज्ञापन

पीएम मोदी ने 'आप' को दी बधाई


दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed