फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Election Result 2020 Narendra Modi Amit Shah Rally Success Rate Congress Rahul Gandhi

प्रचार का फायदा: मोदी-शाह से बेहतर निकला केजरीवाल का स्ट्राइक रेट, इतनी सीटों पर मिली बढ़त

Tue, 11 Feb 2020 05:04 PM IST
अनवर अंसारी चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 11 Feb 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Delhi Election Result 2020 Narendra Modi Amit Shah Rally Success Rate Congress Rahul Gandhi
पीएम मोदी-सीएम केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के वोटों की गिनती जारी है। निर्वाचन आयोग के ताजा रूझानों के मुताबिक विधानसभा की 70 सीटों में से 63 सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) और सात सीटों पर भाजपा आगे है। वहीं, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट पर और राजेंद्र नगर सीट से राघव चढ्ढा जीत गए हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इस चुनाव में गौर करने वाली बात यह है कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने और गृहमंत्री अमित शाह ने जिन सीटों पर रैलियां की, उनमे से केवल सात सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दो गृहमंत्री अमित शाह के 48 रैली-रोड शो से 47 विधानसभा कवर कीं। अमित शाह ने 23 जनवरी से प्रचार शुरू किया, जबकि पीएम मोदी ने तीन और चार फरवरी को रैली की।  

पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने जिन 49 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किया, उनमें से केवल सात सीटों पर ही भाजपा आगे चल रही है। प्रधानमंत्री ने दो विधानसभा में चुनाव प्रचार किया, लेकिन भाजपा को एक पर ही बढ़त मिली। इस प्रकार पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का स्ट्राइक रेट 20 फीसदी रहा। 


वही, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 49 रैलियां-रोड शो कर 44 विधानसभा कवर कीं, इनमें से 35 सीटों पर आम आदमी (आप) आगे चल रही है। मोदी-शाह की तुलना में केजरीवाल का स्ट्राइक रेट 80 फीसदी रहा। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने अकेले दो और प्रियंका के साथ मिलकर दो रैलियां कीं यानी कुल चार विधानसभाएं कवर कीं। लेकिन इनमें से एक भी सीट पर कांग्रेस को बढ़त मिलती नहीं दिख रही है। इन चारों सीटों पर आप आगे चल रही है। 
 
नाम रैली/रोड शो विधानसभा कवर कीं बढ़त 2015 के नतीजे
अरविंद केजरीवाल 49 44 35 44
अमित शाह 48 47 7 1
राहुल गांधी 4 4 0 0
नरेंद्र मोदी 2 2 1 1
प्रियंका गांधी 2 2 0 0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed