फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Election 2025: Chief Minister Atishi started 'crowd funding'; appealed to the public for help

Delhi Election 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने 'क्राउड फंडिंग' की शुरुआत की; जनता से की मदद की अपील

Sun, 12 Jan 2025 12:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 12 Jan 2025 12:11 PM IST
सार

आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बड़े-बड़े उद्योगपतियों के पैसे से चुनाव लड़ती है और चुनाव जीतने के बाद उद्योगपतियों के लिए काम करती है, लेकिन आम आदमी पार्टी जनता के पैसे से चुनाव लड़ती है और चुनाव जीतने के बाद जनता के लिए ही काम करती है।

विज्ञापन
Delhi Election 2025: Chief Minister Atishi started 'crowd funding'; appealed to the public for help
Atishi - फोटो : Insta/atishi

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार आतिशी ने रविवार को अपने चुनाव लड़ने के लिए क्राउड फंडिंग की शुरुआत की। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह आगे आए और उन्हें चुनाव लड़ने के लिए आर्थिक मदद देने की कोशिश करें। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी जब से बनी है, तब से लेकर आज तक वह जनता की पैसे से चुनाव लड़ती आई है। पिछले चुनाव में भी उन्होंने यही काम किया था और इस बार भी वे जनता के पैसे से ही चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बड़े-बड़े उद्योगपतियों के पैसे से चुनाव लड़ती है और चुनाव जीतने के बाद उद्योगपतियों के लिए काम करती है, लेकिन आम आदमी पार्टी जनता के पैसे से चुनाव लड़ती है और चुनाव जीतने के बाद जनता के लिए ही काम करती है। उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने दिल्ली के बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों से पैसा लिया होता तो उन्हें फीस बढ़ाने से नहीं रोक पाते। उन्होंने कहा कि जो जिससे पैसा लेता है, उसके लिए काम करता है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के ऊपर शराब घोटाले में 2000 करोड रुपए से अधिक लेने के आरोप लगे हैं। आम आदमी पार्टी नेताओं ने कहा है कि ये आरोप बेबुनियाद हैं। यदि उन्होंने इस तरह से पैसा लिया होता तो उन्हें क्राउड फंडिंग करने की आवश्यकता ना पड़ती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता रीना गुप्ता ने अमर उजाला से कहा कि पहले दिन से ही बीजेपी और कांग्रेस अरविंद केजरीवाल के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आज तक एक भी आरोप साबित नहीं हो पाया है क्योंकि अरविंद केजरीवाल जनता के पैसे से जनता के लिए राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि हम जनता के पैसे से चुनाव लड़कर जीतेंगे और जनता के लिए ही काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed