फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi El Nino can cause havoc due to climate change in 2024 news in hindi

El Nino: 2024 में जलवायु परिवर्तन के कारण भीषण तबाही मचा सकता है अल नीनो, दुनिया का बढ़ सकता है तापमान

Wed, 18 Jan 2023 12:37 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 18 Jan 2023 12:37 AM IST
सार

अल नीनो एक जलवायु परिस्थिति है, जो कि प्रशांत क्षेत्र में समुद्र के तापमान और हवाओं द्वारा संचालित एक प्राकृतिक दोलन का हिस्सा है। अल नीनो उत्तरी गोलार्ध की सर्दियों के दौरान होता है।

विज्ञापन
delhi El Nino can cause havoc due to climate change in 2024 news in hindi
जलवायु परिवर्तन सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

जलवायु परिवर्तन से होने वाले दुष्प्रभाव के कारण ‘अल नीनो’ 2024 में भीषण तबाही मचा सकता है। इसके कारण दुनियाभर का तापमान बढ़ सकता है। हाल ही में दुनिया के तापमान को लेकर वैज्ञानिकों ने फिर से चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों के मुताबिक, अनुमानित अल नीनो का प्रभाव इस साल के अंत से शुरू हो जाएगा। इसके कारण वैश्विक तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती और इससे भीषण लू चलेगी। इसका प्रभाव 2016 में भी देखने को मिला था। वह इतिहास में सबसे गर्म वर्ष दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


अल नीनो एक जलवायु परिस्थिति है, जो कि प्रशांत क्षेत्र में समुद्र के तापमान और हवाओं द्वारा संचालित एक प्राकृतिक दोलन का हिस्सा है। अल नीनो उत्तरी गोलार्ध की सर्दियों के दौरान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका और यूरोप में भीषण गर्मी
पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ के कारण अमेरिका और यूरोप में भीषण गर्मी से लेकर पाकिस्तान और नाइजीरिया में विनाशकारी बाढ़ तक, लाखों लोगों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed