फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi crime branch sents TTV Dinakaran to Chennai for investigation in AIADMK symbol bribery case

घूस देने के आरोप में फंसे दिनाकरन को लेकर दिल्ली क्राइम ब्रांच चेन्नई रवाना

Thu, 27 Apr 2017 09:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 27 Apr 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
delhi crime branch sents TTV Dinakaran to Chennai for investigation in AIADMK symbol bribery case
टीटीवी दिनाकरन

भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे शशीकला के भत्तीजे टीटीवी दिनाकरन को चेन्नई के लिए भेज दिया गया है। एएनआई की खबर के मुताबिक उनके साथ दिल्ली क्राइम ब्रांच भी पूछताछ के लिए चेन्नई रवाना हुई। इससे पहले वे कई दिनों ने दिल्ली क्राइम ब्रांच के सवालों के जवाब दे रहे हैं।

विज्ञापन

 
चेन्नई के लिए रवाना होने के दौरान दिनाकरन मीडिया के सवालों का जवाब देने से बचते हुए दिखे। लेकिन बार-बार पूछे जाने पर उन्होंने एएनआई को कहा कि वे बाद में इस बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





क्राइम ब्रांच ने बुधवार को सीबीआई की कोर्ट से उन्हें पुलिस हिरासत में 7 दिन की मांग की थी। साथ ही उन्हें चेन्नई ले जाने को कहा। गौरतलब है कि दिनाकरन पर एआईएडीएमके का चुनाव प्रतीक दो पत्ते के बने रहने के लिए चुनाव आयोग के एक अधिकारी को रिश्वत देने का प्रयास करने का आरोप लगा था।


पुलिस ने बताया कि दिनाकरन ने इस बात से इंकार किया है कि उन्होंने सुकेश को इसके लिए कोई पैसा दिया है। सोमवार को चाणक्यपुरी में क्राइम ब्रांच इंटर स्टेट सेल के कार्यालय में दिनाकरन से कई घंटे पूछताछ की गई। उन्हें सोमवार दोपहर करीब 3 बजे कार्यालय लाया गया और मंगलवार सुबह 12 बजकर 40 मिनट तक उनसे पूछताछ हुई। 


पुलिस ने दावा किया है कि उसके पास दिनाकरन के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में पुलिस के पास दिनाकरन और सुकेश के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग है। दिनाकरन को आज शाम 5 बजे भी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही है, आज उसे अदालत में पेश किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed