{"_id":"5db6e9298ebc3e93cc441989","slug":"delhi-congress-president-subhash-chopra-accused-kejriwal-for-giving-farlo-to-ajay-chautala","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या केजरीवाल ने दिलाई अजय चौटाला को तिहाड़ जेल से छुट्टी?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
क्या केजरीवाल ने दिलाई अजय चौटाला को तिहाड़ जेल से छुट्टी?
Mon, 28 Oct 2019 06:42 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Mon, 28 Oct 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला और उनके पिता अजय चौटाला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी और जजपा ने मिलकर हरियाणा में सरकार बना ली है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री बनाए गए दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को तिहाड़ जेल से मिले फरलो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अजय चौटाला को फरलो दिये जाने पर भाजपा पर चौतरफा हमला किया जा रहा है। लेकिन नियमावली के मुताबिक किसी सजा काट रहे कैदी को राज्य के गृहमंत्री की अनुमति के बिना फरलो नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
इस नियम के मुताबिक अजय चौटाला को फरलो तब तक नहीं मिल सकती थी, जब तक कि दिल्ली प्रदेश की सरकार यानी अरविंद केजरीवाल सरकार इसे अनुमति न दे दें। कांग्रेस ने इसके सहारे अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है।
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेस कर आरोप लगाया कि अजय चौटाला को रिहा किये जाने के पीछे अरविंद केजरीवाल का हाथ है क्योंकि राज्य सरकार के गृहमंत्री की लिखित अनुमति के बिना किसी अपराधी को फरलो नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के आपसी मेलजोल का रहस्य भी खुल गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान इसी आम आदमी पार्टी ने अजय चौटाला को फरलो नहीं दिया था, क्योंकि उसे डर था कि अगर जजपा मजबूत होती है, तो इससे भाजपा को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी और भाजपा के गठजोड़ का खुलासा करेंगे और जनता को उनकी असलियत बताएंगे।