{"_id":"5ac44f724f1c1bd6618b555c","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-met-andhra-pradesh-cm-n-chandrababu-naidu-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर-भाजपा मोर्चा बनाने की कवायद हुई तेज, चंद्रबाबू ने की केजरीवाल से मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गैर-भाजपा मोर्चा बनाने की कवायद हुई तेज, चंद्रबाबू ने की केजरीवाल से मुलाकात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Apr 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2019 में होने वाले आम चुनाव से पहले गैरभाजपा मोर्चा बनाने के लिए आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी कवायद तेज कर दी है। इसी को लेकर नायडू ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है।
विज्ञापन
बता दें कि सीएम चंद्रबाबू नायडू सोमवार की रात दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य की श्रेणी में शामिल किए जाने को लेकर संसद के विभिन्न दलों के कई नेताओं से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार को इस मामले में नायडू भी ममता बनर्जी की सियासी लाइन लेते हुए राज्यों में सबसे मजबूत विपक्षी पार्टी की अगुवाई में भाजपा के खिलाफ मोर्चा बनाने का सुझाव देते हुए नेतृत्व के मुद्दे को फिलहाल ठंडे बस्ते रखने को कहा है।
विज्ञापन
टीडीपी सूत्रों के मुताबिक नायडू ने पवार से भाजपा के खिलाफ सभी दलों को एक मंच पर लाने की अपील की। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने के लिए राज्यों को आधार बनाने और मजबूत क्षेत्रीय दल की अगुवाई में छोटे दलों के साथ चुनाव लड़ने का सुझाव दिया। इस दौरान उन्होंने एनसीपी की सुप्रीया सुले, तारिक अनवर, अपना दल की अनुप्रिया पटेल, अकाली दल की हरसिमरत कौर, कांग्रेस के सचिन पायलट से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन
खास बात यह रही कि संसद भवन में नायडू और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने एकांत में मुलाकात की है। दोनों नेताओं की यह मुलाकात चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि टीडीपी के सांसदों ने इसे सामान्य शिष्टाचार भेंट बताया। लेकिन सियासी गलियारों में यह मुलाकात चर्चा का विषय बनी रही।
Delhi CM and Aam Aadmi Party Chief Arvind Kejriwal met Andhra Pradesh CM & TDP Chief N Chandrababu Naidu in Delhi. pic.twitter.com/s2jqA3rR1c
— ANI (@ANI) April 4, 2018