फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi-bound GoAir aircraft was rejected take-off from Leh due to dog on runway

Go Air: एक दिन में गो एयर के साथ तीसरी घटना, रनवे पर आया कुत्ता तो टेक ऑफ नहीं कर सकी फ्लाइट

Tue, 19 Jul 2022 10:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 19 Jul 2022 10:29 PM IST
सार

मंगलवार को गो एयर के साथ ये तीसरी घटना थी, जब गो एयर की फ्लाइट अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सकीं। इसके पहले गो एयर की दो फ्लाइट्स के इंजन में खराबी आने की वजह से डायवर्ट कर दिया गया था।

विज्ञापन
Delhi-bound GoAir aircraft was rejected take-off from Leh due to dog on runway
गोएयर का विमान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

देश में विमान सेवाओं के दौरान गड़बड़ियों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच, विमानन कंपनी गो एयर की एक और फ्लाइट मंगलवार को अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच सकी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि रनवे पर एक कुत्ते के आने के कारण लेह से दिल्ली जाने वाली गोएयर की  फ्लाइट संख्या G8-226 टेक ऑफ नहीं कर सकी। मंगलवार को गो एयर के साथ ये तीसरी घटना थी। जब गो एयर की फ्लाइट अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सकीं। इसके पहले गो एयर की दो फ्लाइट्स के इंजन में खराबी आने की वजह से डायवर्ट कर दिया गया था।

विज्ञापन


दो फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट
इससे पहले मंगलवार को गो-एयर की दो विमानों में गड़बड़ी की खबर सामने आई थी। डीजीसीए ने मंगलवार को बताया कि गो एयर का एक विमान A320 फ्लाइट संख्या जी8-386 जो मुंबई से लेह के लिए जा रही थी उसे इंजन में खराबी के बाद दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि विमान के इंजन नंबर दो में खराबी देखी गई थी। वहीं, गो एयर की एक और विमान फ्लाइट संख्या जी8-6202 जो श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली थी उसके भी इंजन नंबर दो में भी खराबी आने के बाद उसे श्रीनगर वापस कर दिया गया था। डीजीसीए का कहना है कि इन मामलों की जांच की जा रही है। दोनों विमानों के उड़ान पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। डीजीसीए की ओर से क्लियरेंस मिलने के बाद ही दोनों विमान उड़ान भर सकेंगे। 
विज्ञापन


तकनीकी खराबी के मामलों पर डीजीसीए सख्त
हाल के दिनों में यात्री विमानों में तकनीकी खराबी के चलते आपात लैंडिंग के मामलों जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। इसे लेकर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सख्ती दिखाई है। बताया गया है कि डीजीसीए के अफसरों ने हाल ही में कई फ्लाइट्स में स्पॉट चेकिंग की है। इसके साथ ही निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी एयरलाइंस के विमान को बेस या एयरपोर्ट से तभी उड़ान भरने की इजाजत दी जानी चाहिए, जब उस संस्था लाइसेंस प्राप्त स्टाफ ने उसकी सुरक्षा को लेकर मंजूरी दे दी हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी दिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश
इससे पहले सोमवार को ही नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय एयरलाइन कंपनियों के प्रमुखों के साथ सोमवार को बैठकें की और उनसे सुरक्षा निगरानी बढ़ाने को कहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंधिया ने एयरलाइन कंपनियों से कहा कि सुरक्षा निगरानी बढ़ाने के लिए वे हर जरूरी कदम उठाएं। सिंधिया ने मंत्रालय और नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रविवार को सुरक्षा मुद्दों पर बैठक की थी। इसमें उन्होंने अधिकारियों से बीते एक महीने की घटनाओं के बारे में विस्तृत रिपेार्ट मांगी और कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाना चाहिए।


एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
रविवार को ही इंडिगो के शारजाह-हैदराबाद विमान के एक इंजन में खराबी का पता चलने के बाद उसे एहतियाती तौर पर कराची की ओर मोड़ दिया गया था। इससे पहले, शनिवार रात को एयर इंडिया एक्सप्रेस के कालीकट-दुबई विमान को मस्कट भेजा गया था क्योंकि विमान में कुछ जलने की गंध आई थी। इससे एक दिन पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस के बहरीन-कोच्चि विमान में जिंदा पक्षी मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed