फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi bound Air India flight made an emergency landing at Jamnagar Air Force base 

एयर इंडिया के विमान की आपात लैंडिंग, यात्री को अचानक दिल का दौरा पड़ा

Mon, 20 May 2019 11:03 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 20 May 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi bound Air India flight made an emergency landing at Jamnagar Air Force base 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

दिल्ली से मस्कट के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान 973 की जामनगर स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन पर आपात लैंडिंग कराई गई है। विमान में मौजूद एक यात्री को अचानक दिल का दौरा पड़ गया था। बीमार यात्री को तुरंत गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले जाया गया। साथ में वायुसेना का एक डॉक्टर भी मौजूद था।


loader

घटना रविवार रात की बताई जा रही है। यात्री की उम्र 33 साल है। रविवार की रात ट्वीट करते हुए पीआरओ डिफेंस गुजरात पुनीत चड्ढा ने बताया, "33 वर्षीय भारतीय यात्री को दिल का दौरा पड़ने के बाद एयर इंडिया के दिल्ली से मस्कट जा रहे विमान 973 को जामनगर एयर फोर्स बेस पर उतारा गया। वायुसेना ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। हवाईअड्डे पर विमान को मोड़ने में अधिक समय लगता। मरीज के साथ वायुसेना का डॉक्टर भी था।"

उन्होंने बाद में कहा कि मरीज को इलाज के लिए गुरु गोविंद सिंह अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि अभी तक मरीज का नाम पता नहीं चल पाया है। ऐसा बहुत कम ही होता है जब किसी कमर्शियल विमान की लैंडिंग वायुसेना के बेस पर हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed