फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Board of School Education will start functioning from 30 government schools

दिल्ली: 30 सरकारी स्कूलों से कामकाज शुरू करेगा दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन

Wed, 28 Jul 2021 12:05 AM IST
Jeet Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 28 Jul 2021 12:05 AM IST
सार

सिसोदिया ने कहा दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन सत्र 2021-22 में दिल्ली सरकार के 30 स्कूलों को संबद्ध करेगा। हम इस साल 20 स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस और 10 सामान्य स्कूलों के साथ रोल आउट करेंगे। 

विज्ञापन
Delhi Board of School Education will start functioning from 30 government schools
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी शुरूआत होने जा रही है। दिल्ली सरकार द्वारा स्थापित किए गए दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (DBSE) का कामकाज इसी सत्र 2021-22 से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


शुरूआत में इसमें दिल्ली के 30 सरकारी स्कूल शामिल होंगे। इनमें 15 अगस्त से 20 स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस भी शुरू किए जा रहे हैं जो छात्रों को विविध विषयों में विशेषज्ञता प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा 10 सामान्य स्कूलों को इसका हिस्सा बनाया जाएगा। अगले सत्र से इसमें और अधिक संस्थान शामिल किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को दिल्ली स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस और दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन सोसायटी की दूसरी जनरल बॉडी मीटिंग की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये स्कूल छात्रों को नए समय की चुनौतियों के अनुसार तैयार करेंगे। इसमें विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (स्टेम), हयूमैनिटिज़, विज़ुअल-परफार्मिंग आर्ट्स और हाई स्किल्स डोमेन्स की जानकारी दी जाएगी। इससे छात्रों को नौकरी खोजने के अलावा अपना व्यवसाय शुरू करने में मदद मिलेगी।


इन स्कूलों को ऑस्ट्रेलियन काउंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च (ACER) और बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) तकनीकी और प्रबंधकीय सहायता प्रदान करेंगे। इससे छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान करने में मदद मिलेगी।


अगले दो सालों में लगभग 100 स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस शुरू किए जाएंगे। हर एजुकेशनल जोन में चारों प्रकार के स्पेशलाइज्ड स्कूल होंगे जिससे दिल्ली के सभी भागों के बच्चे अपने पड़ोस के स्पेशलाइज्ड स्कूल तक आसानी से पहुंच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed