दिल्ली धमाके पर विपक्ष का हमला: CM सिद्धारमैया ने जताया दुख; प्रियांक खरगे बोले- शाह सबसे अयोग्य गृह मंत्री
दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर जोरदार हमला बोला। कर्नाटक मंत्री प्रियांक खरगे, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा समेत कई नताओं ने गृह मंत्री की भूमिका पर सवाल उठाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। कर्नाटक के मंत्री प्रियंक खड़गे, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा समेत कई विपक्षी नेताओं ने केंद्र पर लापरवाही और नाकामी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पहले पूरी जांच, निर्दोषों की मौत दुखद: CM सिद्धारमैया
दिल्ली धमाके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा मैं अभी कुछ नहीं कहना चाहता क्योंकि पहले जांच होना जरूरी है। कल दिल्ली में जो धमाका हुआ, उसका असर आज बिहार चुनाव पर बीजेपी के खिलाफ पड़ सकता है। बम धमाके नहीं होने चाहिए। निर्दोष लोगों की जान जाना बेहद दुखद है।
शाह आजाद भारत के सबसे अयोग्य गृह मंत्री- प्रियांक
कर्नाटक मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा संभवतः अमित शाह आजाद भारत के सबसे अयोग्य गृह मंत्री हैं। किसी और देश या राज्य में होते तो उन्हें कैबिनेट से बाहर कर दिया जाता। लेकिन वे प्रधानमंत्री मोदी के राजदार हैं, इसलिए अछूते हैं। आखिर गृह मंत्री को जवाबदेह क्यों नहीं ठहराया जा रहा? क्या वे सिर्फ सरकारें गिराने और राजनीति करने के लिए हैं? उनकी अक्षमता के कारण और कितनी जानें जाएंगी?
#WATCH | Bengaluru | On Delhi blast, Karnataka Minister Priyank Kharge says, "... Probably Mr Amit Shah is the most incompetent Home Minister in independent India. In any other state or country, he would have been thrown out of the Cabinet. But he is indispensable because he… pic.twitter.com/8tmlz8SNyZ
— ANI (@ANI) November 11, 2025
देश में डर का माहौल, सरकार को बताना होगा सच: पवन खेड़ा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने धमाके पर चिंता जताते हुए कहा प्रधानमंत्री भूटान के लिए रवाना हो गए हैं, लेकिन देश में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है। लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। जब तक सरकार यह नहीं बताती कि यह धमाका क्या था, किसने किया और असल मामला क्या है, तब तक इस पर कुछ कहना सही नहीं होगा। राजधानी में ऐसा धमाका होना कई सवाल खड़े करता है।
#WATCH | Delhi: On blast near Red Fort, Congress leader Pawan Khera says, "PM has left for Bhutan. But the atmosphere of concern and fear in the country has raised questions in people's minds. Until we get an answer for those questions - what was this blast, who orchestrated it,… pic.twitter.com/YlnkRprES0
— ANI (@ANI) November 11, 2025
देश की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
वहीं, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा भारत को एक सक्षम गृह मंत्री चाहिए, न कि ‘फुल टाइम हेट कैंपेन मिनिस्टर’। क्या अमित शाह का कर्तव्य सिर्फ नफरत फैलाना है? वे देश की सीमाओं और राजधानी दोनों की सुरक्षा में क्यों असफल हो रहे हैं? उन्होंने कहा कि यह हादसा देश की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी का केंद्र पर हमला
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में इस तरह की घटना होना बेहद चिंताजनक है। अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा मैं इस घटना से दुख महसूस कर रहा हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। यह बहुत दुखद है कि ऐसा हादसा देश की राजधानी में हुआ।
उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस सीधे गृह मंत्रालय के अधीन आती है, इसलिए इस हादसे की जिम्मेदारी केंद्र की है। उन्होंने सवाल उठाया जब पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन है, तो फिर इतनी बड़ी सुरक्षा चूक कैसे हो गई? बनर्जी ने हाल ही में हरियाणा के फरीदाबाद से बरामद हुए 350 किलो विस्फोटक और एक असॉल्ट राइफल का भी जिक्र किया और कहा कि इन दोनों घटनाओं को मिलाकर देखने पर देश की आंतरिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। टीएमसी नेता ने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की जाए। उन्होंने कहा जरूरत पड़ी तो जांच कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आए और दोषियों को सजा मिले।
ये भी पढ़ें:- दिल्ली में हुआ था आईईडी बम धमाका... विस्फोट में किया डेटोनेटर का इस्तेमाल; जांच में बड़ा खुलासा
'यह सरकार की नाकामी है, अमित शाह दें इस्तीफा'- यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार शाम दिल्ली में हुए ब्लास्ट को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार दावा करती है कि कोई घुसपैठिया देश में नहीं आ रहा, तो फिर ऐसी घटनाएं कैसे हो रही हैं? अजय राय ने कहा कुछ दिन पहले हमारे बच्चे पहलगाम में मारे गए... सब कुछ देखने के बाद भी ये कहते हैं कि सब ठीक कर देंगे। 2019 के चुनाव से ठीक पहले पुलवामा में भी हमला हुआ था, लेकिन आज तक कोई जांच नहीं हुई।
#WATCH | Varanasi, UP | Delhi blast case | UP Congress President Ajay Rai says, "They claim that no infiltrators are entering, so how are incidents occurring... A few days ago, our children were murdered in Pahalgam... They are witnessing what happened, yet they continue to say… pic.twitter.com/7QRHminKst
— ANI (@ANI) November 11, 2025
उन्होंने कहा कि पूरे देश में तनाव का माहौल है और कई निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है। अजय राय ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा इस घटना की जिम्मेदारी अमित शाह पर है। उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और घर जाना चाहिए। गृह मंत्री कल चुनाव में व्यस्त थे, जबकि देश हादसों से जूझ रहा था। यह सरकार की नाकामी है।
ये भी पढ़ें:- PM Modi: 'दिल्ली धमाके के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, इसकी तह तक जाएंगे', भूटान में बोले पीएम मोदी
‘56 इंच’ को जवाब देना होगा- महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष
इस बीच, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भी मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर हमारी राजधानी दिल्ली सुरक्षित नहीं है, तो ‘56 इंच’ को इसका जवाब देना होगा। हम राजनीति नहीं करना चाहते, लेकिन यह सरकार देश को सुरक्षित रखने में विफल रही है। गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पटोले ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर स्पष्ट रही है। उन्होंने कहा पहलगाम घटना के वक्त राहुल गांधी ने भी कहा था कि हम सरकार के साथ हैं, लेकिन अब भाजपा इस घटना को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर राजनीतिक रंग दे रही है, जो पूरे देश ने देखा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.