फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi assembly Elections: Hansraj Hans said Narendra Modi made me a military instead of MP

इंटरव्यू | हंसराज हंस बोले, सांसद बनने आया था, पीएम मोदी ने फौजी बना दिया

Tue, 04 Feb 2020 08:00 PM IST
आसिम खान अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 04 Feb 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Delhi assembly Elections: Hansraj Hans said Narendra Modi made me a military instead of MP
हंसराज हंस - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) जारी किया। पार्टी ने दिल्ली में चुनाव जीतने पर गरीब लोगों को दो रुपये किलो आटा, कॉलेज जाने वाली छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी और 9वीं कक्षा की छात्राओं को साइकिल देने का वादा किया है। पार्टी के ये वादे उसे चुनाव में कितना लाभ पहुंचा पाएंगे, यह जानने के लिए हमारे विशेष संवाददाता अमित शर्मा ने भाजपा के उत्तर-पश्चिमी दिल्ली सीट से सांसद हंसराज हंस से मुलाकात की। प्रस्तुत है बातचीत के प्रमुख अंश-

विज्ञापन


प्रश्न- हंस जी, भाजपा के संकल्प पत्र के वायदे आपको दिल्ली चुनाव में कितना मजबूत बना पाएंगे?
देखिए, संकल्प पत्र और घोषणा पत्र तो हर राजनीतिक दल चुनाव आने पर जारी करता है। यह भाजपा का घोषणा पत्र मात्र नहीं है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल्ली को लेकर विजन पत्र है। लोग चुनाव आने के समय बेहतरी का वादा करते हैं, कुछ पूरे करते हैं, और अगले चुनाव में फिर वादे करते हैं। जबकि नरेंद्र मोदी वो आदमी हैं जिन्होंने पहले कर दिया, फिर अब उसे आगे बढ़ाने का वायदा कर रहे हैं। आप देख सकते हैं कि केंद्र सरकार ने पहले ईस्टर्न पेरीफेरल, वेस्टर्न पेरीफेरल, पांच लाख तक आयुष्मान योजना के जरिए इलाज और गरीबों को मकान-गैस देने का काम कर दिया है। दिल्ली सरकार ने इन्हें लोगों तक नहीं पहुंचने दिया, हमारी सरकार आएगी तो हम ये सब जनता को देंगे। इसीलिए कह रहा हूं कि मोदी अकेले आदमी हैं जो पहले देकर फिर वायदे कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रश्न- अगर आपके कामकाज इतने ही अच्छे हैं, और जनता आपके साथ है तो आपको चुनाव में पाकिस्तान का मुद्दा उठाने, शाहीन बाग को राष्ट्रद्रोहियों का अ़्ड्डा बताने या केजरीवाल को आतंकी कहने की क्या जरुरत है?
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, आप जिन शब्दों की बात कह रहे हैं उसे हमने सुना नहीं है। उस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। जहां तक शाहीन बाग की बात है, मैं इतना ही कहूंगा कि जब देश का प्रधानमंत्री संसद से लेकर रामलीला मैदान तक में लगातार कह रहा है कि सीएए कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी तब इसके खिलाफ प्रदर्शन करने की जरुरत क्या है? आखिर कौन है जो उन्हें बहका रहा है कि सीएए आने से तुम्हें देश से निकाल दिया जाएगा। शाहीन बाग की आग में वही लोग घी डाल रहे हैं जो इसकी आंच में अपनी राजनीतिक खिचड़ी पकाना चाह रहे हैं।

प्रश्न- आपके केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हम लोकलुभावन वायदे नहीं करेंगे। काम करेंगे और दिल्ली को बेहतर बनाएंगे। लेकिन संकल्प पत्र में आपने मुफ्त स्कूटी, साइकिल और दो रुपये किलो आटा देने की घोषणा कर रहे हैं? क्या ये लोकलुभावन चीजें नहीं हैं?
अगर गरीबों को कुछ मदद मिलती है तो इसे लोकलुभावन नहीं, बल्कि एक परिवार की मदद कहिए। गरीब बेटी को स्कूटी मिले, साइकिल मिले, गरीब बेटी की शादी में हम 51 हजार रुपये के सामान देंगे तो इसे बेटी की मदद कहिए। यह नरेंद्र मोदी की बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ की सोच का विस्तार है।

प्रश्न- पाकिस्तान के एक मंत्री ने दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल को जिताने की बात कही है। आप क्या कहेंगे?
(हंसते हुए) यही देख लीजिए। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से किसे-किसे कहां-कहां दर्द हो रहा है। हमारे देश के चुनाव से उनका क्या लेना-देना? लेकिन इस बयान से समझ आता है कि मोदी को कौन और क्यों हराना चाहता है? मैं सैकड़ों दफे पाकिस्तान गया हूं। मैं आपको बताता हूं कि वहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं, बहुत प्यारे हैं। हमारी आपकी तरह अमन-चैन और सच्चाई चाहते हैं। यही देखकर तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे दिल मिलाने लाहौर तक पहुंच गए थे। लेकिन ये तो वहां के सियासी लोगों का गंदा खेल है कि दोनों देशों में दुश्मनी बनी हुई है।  

प्रश्न- आप उत्तर-पश्चिम दिल्ली सीट से लोकसभा में रिकॉर्ड बहुमत से जीते थे। अब पार्टी के स्टार सांसद हैं। अपने क्षेत्र की दस विधानसभा सीटों में से कितने पर पार्टी के प्रत्याशियों को जिता सकेंगे?

भाई, पहले तो आपके इस बात का जवाब दे दूं कि मैं स्टार सांसद नहीं हूं। मैं सांसद बनने आया था, लेकिन मोदी ने फौजी बनाकर रख दिया। सोचा नहीं था कि सांसद बनने के बाद ऐसा भी करना होता है। मोदी न खुद सोते हैं, न दूसरों को सोने देते हैं। आजकल सुबह चार बजे उठता हूं, पांच बजे सुबह तक तैयार होकर चुनाव प्रचार में जुट जाता हूं। दिन में कब खाना मिलेगा, पता नहीं होता, रात में कितने बजे सोने को मिलेगा, यह भी पता नहीं रहता। दूसरी बात, हमारे लोकसभा क्षेत्र से भाजपा मजबूती से चुनाव लड़ रही है। हम दसों सीट जीतेंगे और पूरी दिल्ली में शानदार सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed