फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political Leaders Reaction on Delhi Election Results 2025 Updates Omar Abdullah BJP Congress vs AAP

Delhi Election Results: 'और लड़ो आपस में!', दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर जानिए किसने क्या कहा

Sat, 08 Feb 2025 03:10 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 08 Feb 2025 03:10 PM IST
सार

Delhi Election 2025 Results : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में राजधानी में भाजपा की 27 साल बाद सत्ता में वापसी होती दिख रही है। दिल्ली में भाजपा को बहुमत मिल गया है। आम आदमी पार्टी संयोजक समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
Political Leaders Reaction on Delhi Election Results 2025 Updates Omar Abdullah BJP Congress vs AAP
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को बहुमत मिल गया है। दिल्ली, आम आदमी पार्टी का गढ़ रही है, ऐसे में दिल्ली में आम आदमी पार्टी का किला ढहने से अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी की राजनीति के लिए तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली चुनाव के नतीजों पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बड़ी ही दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है। उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'और लड़ो आपस में!' साथ ही उमर अब्दुल्ला ने एक जीआईएफ भी साझा किया है, जिसमें लिखा है कि 'जी भर कर लड़ो, समाप्त कर दो एक दूसरे को!'
विज्ञापन


माना जा रहा है कि उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन के बजाय अलग-अलग चुनाव लड़ने पर तंज कसा है। दोनों ही पार्टियां INDI गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा और प्रचार के दौरान एक दूसरे पर जमकर तीखा हमला भी बोला। 
विज्ञापन

 


संजय राउत बोले- भाजपा की हार तय थी, अगर....
दिल्ली चुनाव के रुझानों पर शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने कहा कि 'शुरुआती रुझानों में कड़ा मुकाबला दिखा। अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा होता तो नतीजें अलग हो सकते थे? कांग्रेस और आप की विरोधी पार्टी भाजपा है। दोनों ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन ये लड़ाई अलग-अलग लड़ी, अगर वे साथ होते तो भाजपा की हार तय थी।' 

'दिल्ली की जनता प्रयोग की राजनीति से थके'
भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली चुनाव के नतीजों पर कहा कि 'हम अभी अंतिम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। हमें लगता है कि अंतिम नतीजे और भी बेहतर होंगे। इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री मोदी के वादों में लोगों का विश्वास है। ये हमारे लिए सकारात्मक नतीजे हैं। दिल्ली के लोग प्रयोग की राजनीति से थक चुके थे।'

'अरविंद केजरीवाल अपनी छवि को बेदाग नहीं रख सके'
दिल्ली चुनाव के नतीजों पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि 'मैं लंबे समय से कह रहा हूं कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए और उसके पास अच्छे विचार हों और उसकी छवि बेदाग हो, लेकिन आप ऐसा नहीं कर सकी। वे शराब और पैसे के फंदे में फंस गए। उनकी (अरविंद केजरीवाल) छवि पर दाग लगे हैं  और इसी वजह से उन्हें कम वोट मिले। लोगों ने देखा कि जो अरविंद केजरीवाल चरित्र की बात करते थे, उन पर शराब घोटाले के आरोप लगे। राजनीति में आरोप लगते हैं। लोगों को साबित करना होता है कि वे बेदाग हैं और सच्चाई हमेशा सच्चाई रहती है। मैंने पहले ही तय किया था कि मैं राजनीति में नहीं आऊंगा और मैं अभी भी उस पर कायम हूं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed