{"_id":"5e421e348ebc3ee5e2304852","slug":"delhi-assembly-election-results-2020-live-updates-aam-aadmi-party-and-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहुमत की ओर बढ़ते आप के कदम, 30 मिनट में साफ हो गई सत्ता की राह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बहुमत की ओर बढ़ते आप के कदम, 30 मिनट में साफ हो गई सत्ता की राह
Tue, 11 Feb 2020 11:47 AM IST
अनिल पांडेय
चुनाव डेस्क, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनिल पांडेय
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2020
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार वह दिन आ गया जिसका इंतजार पूरे देश को था। यह चुनाव तो केवल दिल्ली विधानसभा का था, लेकिन नजरें पूरे देश की थी। हर कोई यह जानना चाहता था कि दिल्ली की जनता किसे सत्ता की चाबी सौंपेगी। शुरुआती रुझानों में ही आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी जैसे एक नवोदित राजनीतिक दल को टक्कर देने के लिए राष्ट्रीय और स्थापित पार्टियां चुनावी रण में उतरी थीं। लेकिन 11 फरवरी की सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होते ही आधे घंटे के भीतर रुझानों से यह तो स्पष्ट हो गया कि दिल्ली के दिल में क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई प्रकार के झंझावतों के बीच अरविंद केजरीवाल ने पांच साल तक दिल्ली के मुख्यमंत्री पद को संभाला और दूसरी बार जनमत लेने के लिए कमर कसकर तैयार रहे। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में अपशब्दों से लेकर हनुमान चालीसा तक का बोलबाला रहा।
मतगणना शुरू होने के एक घंटे बाद ही आम आदमी पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में साज—सज्जा शुरू हो गई। पूरे दफ्तर को गुब्बारों को सजाया गया है साथ ही कार्यकता नए नारे गढ़ रहे हैं।
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता अब यह नारे लगा रहे हैं:
1. दिल्ली तो हमारी है
अब देश की बारी है
आप कार्यकर्ताओं का नारा
2. दिल्ली का एक ही लाल
केजरीवाल, केजरीवाल
3. राजतिलक की करो तैयारी
आ गए हैं मफलरधारी
वहीं भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश कार्यलय में एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीर लगी है और लिखा है:
जीत से अहंकारी नहीं होते,
पराजय से निराश नहीं होते
दिल्ली कांग्रेस के दफ्तर में सुबह से ही सन्नाटा पसरा हुआ है।
कौन आगे कौन पीछे
शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी ने बढ़त बना रखी है। दिल्ली के दंगल में 70 विधानसभा सीटों में से 10 वीआईपी सीटें ऐसी हैं, जिन पर सभी की निगाहें हैं। आइए जानते हैं इन सीटों पर कौन आगे चल रहा है और कौन पीछे।
केजरीवाल
- अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला यहां भाजपा के सुनील यादव से है।
- 2013 में इसी सीट पर केजरीवाल ने तीन बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराया था।
- अब अरविंद केजरीवाल 6400 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
अलका लांबा
- कांग्रेस की अलका लांबा के लिए चुनौती बढ़ती जा रही है। पिछले चुनाव में उन्होंने आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था अैर कांग्रेस के प्रह्लाद सिंह को हराया था।
- चांदनी चौक में इस बार भी स्थिति उलटी है। अलका लांबा कांग्रेस और प्रह्लाद सिंह आप से चुनाव मैदान में हैं।
- ताजा रुझानों में अलका लांबा पीछे चल रही हैं।
मनीष सिसोदिया
- पटपड़गंज सीट से मनीष सिसोदिया का मुकाबला भाजपा के रवि नेगी और कांग्रेस के लक्ष्मा रावत से है।
- मनीष सिसोदिया बहुत ही कम अंतर से पिछड़ते दिख रहे हैं।
कपिल मिश्रा
- मॉडल टाउन सीट से कपिल मिश्रा शुरुआत में पिछड़ते दिख रहे थे।
- मगर वर्तमान में उन्होंने आप के अखिलेश त्रिपाठी पर बढ़त बना ली है।
- पिछले चुनाव में आप के टिकट पर जीतने वाले कपिल मिश्रा इस पर भाजपा के उम्मीदवार हैं।
विजेंद्र गुप्ता
- भाजपा के पुराने नेता विजेंद्र गुप्ता ने 2015 में आप की लहर के बीच भी रोहिणी सीट पर चुनाव जीता था।
- शुरुआत में बढ़त बनाने के बाद विजेंद्र गुप्ता आम आदमी पार्टी के राजेश नामा बंसीवाला से पिछड़ गए हैं।
अमानतुल्ला खान
- दिल्ली विधानसभा चुनावों में अन्य मुद्दों पर शाहीन बाग का मुद्दा भारी पड़ा था। शाहीन बाग ओखला विधानसभा सीट का हिस्सा है।
- यहां से आप के अमानतुल्ला पीछे चल रहे हैं। यहां 40 फीसदी से ज्यादा वोटर मुस्लिम हैं।
राघव चड्ढा
- लोकसभा चुनावों में किस्मत आजमाने के बाद आप के राघव चड्ढा राजेंद्र नगर से विधानसभा चुनावी मैदान में उतरे हैं।
- भाजपा के सरदार पीपी सिंह को पीछे छोड़ते हुए राघव चड्ढा आगे चल रहे हैं।
अरविंदर सिंह लवली
- शीला दीक्षित सरकार में दिग्गज मंत्री रहे अरविंदर सिंह लवली ने फिर से कांग्रेस का दामन थामा है।
- वह आप के नवीन चौधरी से 3000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।
आदर्श शास्त्री
- लाल बहादुर शास्त्री के पोते आदर्श शास्त्री पिछली बार आप की टिकट पर जीते थे।
- इस बार वह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव मैदान में हैं और उनका मुकाबला महाबल मिश्रा के बेटे विनय से है। वह आप की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
- रुझानों में अभी आदर्श शास्त्री पीछे चल रहे हैं।
हारून यूसुफ
- शीला दीक्षित सरकार में परिवहन मंत्री रहने वो कांग्रेस के हारून यूसुफ इस बार दौड़ में भी नहीं दिख रहे हैं।
- आम आदमी पार्टी के इमरान हुसैन सबसे आगे चल रहे हैं जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा की लता हैं।