फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delay of recruitment of judge

जजों की नियुक्तियों में देरी की वजहों का पता लगाएगी संसदीय समिति

Wed, 12 Oct 2016 05:52 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Wed, 12 Oct 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
delay of recruitment of judge
d
 संसदीय समिति अब जजों की नियुक्तियों में हो रही देरी की वजहों का पता लगाएगी। इस मसले पर समिति कानून मंत्रालय से सवाल जवाब भी करेगी। दरअसल, संसदीय बुलेटिन में कहा गया है कि कार्मिक, जन शिकायतों, कानून और न्याय मामलों की संसदीय समिति सुप्रीम कोर्ट और देश के हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति में हो रही देरी के मुद्दे पर विचार करेगी। 
विज्ञापन


कानून मंत्रालय के अधिकारी इस मुद्दे पर अपनी पक्ष रखने के लिए संसदीय समिति के सदस्यों (सांसद) के सामने पेश होंगे। जजों की नियुक्तियों को लेकर बहस छिड़ी हुई है। हाल में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टी एस ठाकुर ने सरकार द्वारा नियुक्ति में हो रही देरी का मसला उठाया था। एक सम्मेलन में उन्होंने कहा था कि 1987 में कानून आयोग ने दस  लाख लोगों पर पचास जज होने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन


 मगर तब से अब तक इस संबंध में कुछ नहीं हुआ है। 31, दिसंबर, 2015 तक देश की निचली अदालतों में जजों के 4,432 पद खाली हैं, जबकि 24 हाई कोर्ट में 450 के करीब जजों की कमी है। वहीं देशभर में तीन करोड़ के करीबी मुकदमे लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed