फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defying China, India to host Dalai Lama in Arunachal Pradesh

चीन को चिल्लाने दो....भारत करेगा दलाई लामा का स्वागत, बौखलाया ड्रैगन

Fri, 03 Mar 2017 06:29 PM IST
amarujala.com -presented by: रोहित कुमार पोरवाल
amarujala.com -presented by: रोहित कुमार पोरवाल Updated Fri, 03 Mar 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
Defying China, India to host Dalai Lama in Arunachal Pradesh

अरुणाचल प्रदेश के लिए दलाई लामा की प्रस्तावित यात्रा को लेकर एक बार फिर पड़ोसी चीन का बौखलाहट सामने आई है। दलाई लामा 4 से 13 अप्रैल के बीच अरुणाचल की यात्रा पर होंगे। भारत ने उनकी अरुणाचल यात्रा का स्वागत कर चीन की धमकियों को नजरअंदाज किया है। दलाई लामा के साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू भी रहेंगे। 

विज्ञापन


चीन ने धमकी दी थी कि दलाई लामा की अरुणाचल यात्रा दोनों देशों के संबंधों में कड़वाहट लाने की वजह बन सकती है। 

अरुणाचल में केंद्र सरकार के प्रतिनिधी दलाई लामा का स्वागत करेंगे। भारत सरकार की तरफ से कहा गया है कि धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र होने के नाते भारत में किसी को भी देश के किसी भी कोने में जाने से नहीं रोका जा सकता है। दलाई लामा तिब्बत के आध्यात्मिक गुरू है और अरुणाचल में वह धार्मिक यात्रा करेंगे। वह आठ साल बाद तवांग बौद्ध मठ जाएंगे।

विज्ञापन

भला लामा किसी को क्या नुकसान पहुंचा सकता है: रिजिजू

Defying China, India to host Dalai Lama in Arunachal Pradesh
दलाई लामा - फोटो : फाइल फोटो

चीन की तरफ से दलाई लामा की यात्रा पर उठाई गई आपत्तियों और धमकियों का भारत सरकार ने करारा जवाब दिया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि दलाई लामा एक एक धर्मिक गुरू हैं और धार्मिक उद्देश्यों से अरुणाचल की यात्रा पर जा रहे हैं, भला एक लामा किसी को क्या नुकसान पहुंचा सकता है।

शुक्रवार को चीन के विदेश मंत्रालय की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि दलाई लामा की अरुणाचल यात्रा भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को गंभीर क्षति पहुंचाएगी। यही नहीं, चीन ने आगाह किया कि भारत दलाई लामा को चीन विरोधी गतिविधियों के लिए प्लेटफॉर्म मुहैया न कराए।

भारत की तरफ से दलाई लामा को लेकर लिए गए स्टैंड को चीन के उस अड़ियल रवैये के खिलाफ प्रतिकार स्वरूप देखा जा रहा जिसमें उसने आतंकी मसूद अजहर और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत को शामिल करने को लेकर अब तक रुख साफ नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed