फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defense Ministry will buy 156 helicopters from HAL for Rs 45,000 crore, the company informed SEBI.

Defence: रक्षा मंत्रालय HAL से 45,000 करोड़ रुपये में 156 हेलिकॉप्टर खरीदेगा, कंपनी ने SEBI को दी जानकारी

Tue, 18 Jun 2024 06:33 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, एजेंसी/ ब्यूरो
अमर उजाला, एजेंसी/ ब्यूरो Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Tue, 18 Jun 2024 06:33 AM IST
सार

मेड इन इंडिया को बढ़ावा देने के तहत रक्षा मंत्रालय हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. (एचएएल) से 45 हजार करोड़ रुपये के हल्के हेलिकॉप्टर खरीदेगी।इनमें से 90 हेलिकॉप्टर थल सेना के लिए और 66 हेलिकॉप्टर भारतीय वायुसेना के लिए है।

विज्ञापन
Defense Ministry will buy 156 helicopters from HAL for Rs 45,000 crore, the company informed SEBI.
भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर। - फोटो : प्रतीकात्मक/Wikipedia

विस्तार

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. (एचएएल) को रक्षा मंत्रालय से 156 हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टरों (एलसीएच) की खरीद के लिए 45,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। एचएएल ने शेयर बाजार नियामक सेबी को यह जानकारी दी है। रक्षा क्षेत्र में मेड इन इंडिया को बड़ा बढ़ावा के तहत यह बड़ी पहल है।

विज्ञापन

कंपनी ने कहा है कि रक्षा मंत्रालय ने 156 एलसीएच की खरीद के लिए प्रस्ताव निवेदन (आएफपी) जारी कर दिया है। इनमें से 90 हेलिकॉप्टर थल सेना के लिए और 66 हेलिकॉप्टर भारतीय वायुसेना के लिए है। एलसीएच को प्रचंड के नाम से भी जानते हैं। यह दुनिया का ऐसा पहला लड़ाकू हेलिकॉप्टर है जो 16,400 फुट की ऊंचाई पर लैंड करने के साथ ही उड़ान भर सकता है। इस खूबी के चलते सियाचिन और पूर्वी लद्दाख के लिए इसे बहुत अहम माना जा रहा है। 
विज्ञापन


आईएनएस सूरत का समुद्री परीक्षण शुरू, जल्द नौसेना में होगा शामिल
आईएनएस सूरत जल्द ही भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हो जाएगा। विशाखापत्तनम श्रेणी के इस विध्वंसक युद्धपोत को अत्याधुनिक तकनीक की मदद से निर्मित किया गया है और इसका पहला समुद्री परीक्षण भी शुरू हो चुका है। माना जा रहा है कि अगले वर्ष इसे कमीशन मिल जाएगा, जिससे देश की नौसैन्य क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। नौसेना ने सोमवार को सोशल मीडिया में इसकी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत का एक शानदार प्रमाण बताया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed