फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defense Minister Rajnath Singh will leave for a three-day visit to Russia, to participate in SCO meeting

रूस के तीन दिन के दौरे पर रवाना होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एससीओ बैठक में लेंगे हिस्सा

Tue, 01 Sep 2020 08:18 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 01 Sep 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh will leave for a three-day visit to Russia, to participate in SCO meeting
rajnath singh - फोटो : अमर उजाला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस की तीन दिवसीय यात्रा के लिए बुधवार को मास्को के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वहां वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य पर विचार-विमर्श किए जाने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के अलावा सिंह अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगू और कई अन्य शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ भी बातचीत करेंगे। इस बातचीत का उद्देश्य कई रक्षा खरीद कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में तेजी लाना है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक ऐसे समय हो रही है, जब इसके दो सदस्य देशों- भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में एक सीमा गतिरोध है। चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंघे के एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने की उम्मीद है।

एससीओ बैठक के इतर सिंह और वेई के बीच द्विपक्षीय बैठक की संभावना के बारे में पूछे जाने पर सूत्रों ने कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है। सिंह की यह जून के बाद मास्को की दूसरी यात्रा होगी। उन्होंने इसी साल 24 जून को मास्को में विजय दिवस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।


रूस ने 10 सितंबर को एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर को भी आमंत्रित किया है। सूत्रों ने बताया कि सिंह पांच सितंबर की शाम में भारत के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed