फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defense Minister Rajnath Singh praises Indian Coast Guard

सराहना: राजनाथ सिंह ने कहा- भारतीय तटरक्षक का दुनिया की शीर्ष समुद्री सुरक्षा एजेंसियों में अहम स्थान

Sun, 10 Oct 2021 01:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 10 Oct 2021 01:46 AM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे इस बात पर गर्व है कि भारतीय तटरक्षक इन सभी चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपट रहे हैं।

विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh praises Indian Coast Guard
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा, भारत की समृद्धि काफी हद तक समुद्रों से जुड़ी है और देश के विकास के लिए निर्बाध समुद्री पहुंच प्राथमिक जरूरत है। ऐसा होने पर ही देश विकास के पथ पर अपनी यात्रा जारी रख सकेगा। हमारे तटरक्षक इस लक्ष्य को हासिल करने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। राजनाथ ने कहा, भारतीय तटरक्षक का दुनिया की शीर्ष समुद्री सुरक्षा एजेंसियों में अहम स्थान है।

विज्ञापन

 
भारतीय तटरक्षक के अलंकरण समारोह में राजनाथ ने कहा, लंबे समय से समुद्रों के साथ हमारे करीबी रिश्ते रहे। हमारे कारोबार, अर्थव्यवस्था, त्योहार और संस्कृति समुद्र से जुड़े रहे हैं। हमने समुद्र से जुड़ी कई चुनौतियों का भी सामना किया।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि इन चुनौतियों ने हमें सिखाया कि समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित किए बगैर व्यापक आंतरिक व बाह्य सुरक्षा ढांचा विकसित नहीं हो सकता। भारत के समुद्री क्षेत्रों को सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त रखकर ही विभिन्न सुरक्षा जरूरतों, स्वस्थ पर्यावरण और आर्थिक विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है। केंद्र सरकार के दृष्टिकोण के अनुसार, आईसीजी क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने, भारतीय महासागर क्षेत्र में शांति बनाए रखने और अंतरराष्ट्रीय समुद्री एजेंसियों के साथ काम करने में सबसे आगे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानिरीक्षक देव राज शर्मा को राष्ट्रपति तटरक्षक पदक
भारतीय तटरक्षक बल के वरिष्ठतम तकनीकी अधिकारी महानिरीक्षक देव राज शर्मा को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को राष्ट्रपति तटरक्षक पदक प्रदान किया। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के पास संजौली निवासी देवराज शर्मा पिछले 35 वर्षों से भारतीय तटरक्षक के विभिन्न मोर्चों पर सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वह दिल्ली स्थित तटरक्षक मुख्यालय में बतौर उप महानिदेशक (सामग्री और रखरखाव) के पद पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed