फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defense experts says President rule was only option in Manipur After resignation of CM N Biren Singh

Manipur: 'राज्य में राष्ट्रपति शासन ही एकमात्र विकल्प था', CM बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद बोले रक्षा विशेषज्ञ

Fri, 14 Feb 2025 05:33 AM IST
एन. अर्जुन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 14 Feb 2025 05:33 AM IST
सार

रक्षा विशेषज्ञ कर्नल नविंदर नारंग (सेवानिवृत्त) ने कहा, मणिपुर जिन कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था, उसे देखते हुए राष्ट्रपति शासन एक मात्रा विकल्प बचा था, क्योंकि वहां के हालात अब काफी बिगड़ चुके थे। 

विज्ञापन
Defense experts says President rule was only option in Manipur After resignation of CM N Biren Singh
एन बीरेन सिंह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद रक्षा विशेषज्ञ जिस बात की भविष्यवाणी कर रहे थे, अंततः मणिपुर में वही हुआ। राष्ट्रपति ने बृहस्पतिवार को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अधिसूचना जारी कर दी। मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद राज्य में पिछले चार दिनों से राजनीतिक संकट का समाधान हो गया। रक्षा विशेषज्ञों ने कहा, मणिपुर में जिस तरह के हालात थे, ऐसे में वहां राष्ट्रपति शासन के अलावा और कोई विकल्प बचा नहीं था। क्योंकि वहां के हालात अब काफी बिगड़ चुके थे।

विज्ञापन


रक्षा विशेषज्ञ कर्नल नविंदर नारंग (सेवानिवृत्त) ने कहा, मणिपुर जिन कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था, उसे देखते हुए राष्ट्रपति शासन एक मात्रा विकल्प बचा था। वहां पर जिस तरह से पहाड़ और घाटी में लोग बंट गए हैं। वहां पर सुरक्षा एजेंसियों का पर लगातार सवाल उठ रहे थे और उनका मनोबल गिर रहा था। अब सेना को ऑपरेशन करने में आसानी होगी। राष्ट्रपति शासन से पहले कुछ अड़चनें थीं, अब वे सारी खत्म हो गई हैं। देश हित में अब सभी को सहयोग करना होगा।
विज्ञापन


वायु सेना के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, निश्चित रूप से वहां पर हालात ठीक नहीं थे। सरकार को ठोस कदम उठाने थे, अंततः उसने उठाए। अब हालात सामान्य करने के लिए मिल कर काम करना होगा। उल्लेखनीय है कि मणिपुर में इससे पहले दस बार राष्ट्रपति शासन लागू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस 20 महीने से कर रही थी राष्ट्रपति शासन की मांग : जयराम
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि वह पिछले 20 महीने से राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग कर रही थी। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed