{"_id":"5d2fa4708ebc3e6d02394b81","slug":"defense-deals-worth-rs-345-crore-between-india-and-israel-indian-navy-will-get-boost","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसेना की ताकत बढ़ाएगी ये मिसाइल, भारत और इजरायल के बीच 345 करोड़ रुपये का रक्षा सौदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नौसेना की ताकत बढ़ाएगी ये मिसाइल, भारत और इजरायल के बीच 345 करोड़ रुपये का रक्षा सौदा
Thu, 18 Jul 2019 04:12 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 18 Jul 2019 04:12 AM IST
विज्ञापन
Officers of Indian Navy
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय नौसेना को आने वाले समय में हवा में मार करने वाली विशेष मिसाइलें मिलेंगी। मध्यम दूरी की सतह से हवार में मार करने वाली ये मिसाइलें भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाएंगी। इजरायल की कंपनी ने भारतीय नौसेना के साथ बुधवार को पांच करोड़ डॉलर यानी करीब 345 करोड़ रुपये का रक्षा सौदा किया।
विज्ञापन
सौदे के अनुसार इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) भारतीय नौसेना और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स को मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली उन्नत तकनीक (एमआरएसएएम) मिसाइलों की अतिरिक्त आपूर्ति करेगी।
विज्ञापन
आईएआई ने बताया कि वह भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम के लिए उन्नत तकनीक के रख-रखाव के साथ-साथ अन्य सेवाएं भी देगी। कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक बोआज लेवी ने कहा, यह समझौता मेरे लिए सफलता है। इससे हम अपने ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर इस तकनीक के विकास और इसकी आपूर्ति के क्षेत्र में और भी बेहतर काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
महाप्रबंधक बोआज लेवी ने आगे कहा कि भारतीय नौसेना का हमारी कंपनी के साथ मजबूत संबंध हमारी विविध गतिविधियों को दर्शाता है। हमने हाल ही में भारत में एक मल्टी सिस्टम ट्रायल को सफलतापूर्वक पूरा किया है।