फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Technology Exhibition for the first time in Northeast Latest Big News in hindi

Big News: पर्वोत्तर में पहली बार रक्षा प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी, पढ़ें देश की अहम खबरें

Sun, 13 Aug 2023 06:22 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 13 Aug 2023 06:22 AM IST
सार

प्रदर्शनी में उन्नत हथियारों, वाहनों और अन्य उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा। असम के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री बिमल बोरा ने कहा  कि यह पहली रक्षा प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी होगी।

विज्ञापन
Defence Technology Exhibition for the first time in Northeast Latest Big News in hindi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

रक्षा प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी पहली बार पूर्वोत्तर में इस साल 10-11 अक्तूबर को होगी। प्रदर्शनी में उन्नत हथियारों, वाहनों और अन्य उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा। असम के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री बिमल बोरा ने कहा  कि यह पहली रक्षा प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी होगी जिसमें अत्याधुनिक हथियारों, वाहनों और असॉल्ट राइफलों से लेकर सैन्य ड्रोन तक के तकनीकी का प्रदर्शन किया जाएगा।  

विज्ञापन

अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर से कमाई करने वाले पांच गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश सीआईडी ने  गैर कानूनी ढंग से पैसे कमाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में तैनात अधिकारियों के डिजिटल हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर फर्जी मुख्यमंत्री याचिकाएं (सीएमपी) तैयार करने और विभिन्न विभागों में भेजने के आरोप में पांच को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच में 66 सीएमपी को फर्जी पाया। वैज्ञानिक जांच में पता चला कि आरोपी वसूली से मिली राशि आपस में बांटते थे। कनरामारला श्रीनु, गुट्टहुला सीतारमैय्या, नलाजला साई राम, भुक्या चैतन्या नाइक और अब्दुल रज्जाक को पकड़ा गया है।

विज्ञापन

असम में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार नाबालिग पकड़े
असम के कोकराझार जिले में एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार नाबालिगों को पकड़ा गया है। पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने ट्वीट किया, सामूहिक दुष्कर्म की घटना करीब दो महीने पहले हुई थी, जब पीड़िता नदी में नहाने गई थी। उसने दो दिन पहले मां को इस बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री पदक के लिए 140 पुलिसकर्मी चयनित
जांच में उत्कृष्टता के लिए 140 पुलिसकर्मियों को 2023 के 'केंद्रीय गृह मंत्री पदक' के लिए चुना गया है। इनमें सीबीआई के 15, एनआईए के 12 और उत्तर प्रदेश के 10 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें 22 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। जांच में उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और जांच में उत्कृष्टता को मान्यता देने के मकसद से 2018 में इस पदक का गठन किया गया था। हर 12 अगस्त को इसकी घोषणा की जाती है। जिन पुलिसकर्मियों को इस पदक के लिए चुना गया है, उनमें केरल और राजस्थान के 9-9, तमिलनाडु के आठ, मध्य प्रदेश के सात और गुजरात के छह पुलिसकर्मी शामिल हैं। 

बिना किसी सबूत के बोल रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी : ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी बिना किसी सबूत के बोल रहे हैं। वह चाहते हैं कि आम लोगों को परेशानी हो। उन्होंने दावा किया कि पीएम राज्य को बदनाम कर रहे हैं। बनर्जी का यह बयान पीएम मोदी के पंचायत चुनावों में तृणमूल कांग्रेस के खूनी खेल खेलने की टिप्पणी पर आया है।

मणिपुर : 27 किलो अफीम के साथ दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार
हिंसाग्रस्त मणिपुर में केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों ने तलाशी अभियान के दौरान दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों की पहचान असम के करीमगंज के कबीर अहमद और बिष्णुपुर के मोहम्मद अब्दुल बारिक के रूप में की गई है। उनके पास से कुल 27 किलो अफीम और तस्करी में इस्तेमाल किया गया एक वाहन जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

झारखंड : आपसी लड़ाई में मारे गए माओवादी संगठन के दो सदस्य
झारखंड के पलामू जिले में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के धड़े झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के बीच गोलीबारी में संगठन के दो सदस्य संतोष यादव और गणेश लोहरा मारे गए। घटना लेस्लीगंज पुलिस थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम हुई। लोहरा जेजेएमपी का स्वयंभू जोनल कमांडर था और उसके सिर पर 5 लाख रुपये का इनाम था। कैडरों के बीच अंदरूनी कलह का कारण पता नहीं चल सका है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने आवास, कार कर्ज पर 0.20% घटाईं ब्याज दरें
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने आवास और कार कर्ज पर ब्याज दर में 0.20 प्रतिशत तक की कटौती की। साथ ही, प्रक्रियागत शुल्क को माफ करने की भी घोषणा की। नई दरें 14 अगस्त से प्रभावी होंगी।  आवास ऋण अब 8.60 प्रतिशत की जगह 8.50 प्रतिशत पर उपलब्ध होगा, जबकि कार ऋण को 8.70 प्रतिशत कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed