फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence ministry seals deal to procure 6 patrol vessels for Coast Guard

Coast Guard: तटरक्षक बल के लिए खरीदे जाएंगे छह गश्ती जहाज; 1600 करोड़ से ज्यादा का हुआ समझौता

Wed, 20 Dec 2023 07:43 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 20 Dec 2023 07:43 PM IST
सार

मंत्रालय ने बताया कि इस सौदे का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा के प्रति तटरक्षक बल की क्षमता को बढ़ावा देना है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि इस अनुबंध के तहत कुल 1614.89 करोड़ रुपये की लागत पर गश्ती जहाजों की खरीद की जाएगी।

विज्ञापन
Defence ministry seals deal to procure 6 patrol vessels for Coast Guard
भारतीय तटरक्षक बल - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्र सरकार इस समय सैन्य मोर्चे पर देश को मजबूत बनाने में लगी है। इसी क्रम में रक्षा मंत्रालय ने मझगांव डॉकयार्ड शिपबिल्डर्स लिमिटेड के साथ 1,614 करोड़ रुपये का एक समझौता किया है। इस सौदे के तहत भारतीय तटरक्षक बल के लिए अगली पीढ़ी के छह अपतटीय गश्ती जहाजों की खरीद की जाएगी। रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किए जाएंगे गश्ती जहाज
मंत्रालय ने बताया कि इस सौदे का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा के प्रति तटरक्षक बल की क्षमता को बढ़ावा देना है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि इस अनुबंध के तहत कुल 1614.89 करोड़ रुपये की लागत पर गश्ती जहाजों की खरीद की जाएगी। ये जहाज भारत में ही  स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित किए जाएंगे। इस तरह यह सौदा आत्मनिर्भर भारत को भी बढ़ावा देने वाला है। 
विज्ञापन


समुद्री सुरक्षा के प्रति सरकार का रुख और मजबूत करने की कवायद
मंत्रालय ने आगे बताया कि खरीदे जाने वाले इन जहाजों में से चार को पुराने गश्ती जहाजों की जगह दी जाएगी। वहीं, बाकी दो को तटरक्षक बेड़े में शामिल किया जाएगा। इन गश्ती जहाजों के अधिग्रहण का उद्देश्य भारतीय तटरक्षक बल की क्षमता को बढ़ावा देना और समुद्री सुरक्षा के प्रति सरकार के रुख को और मजबूत करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षमताओं से लैस होंगे गश्ती जहाज
भारतीय तटरक्षक बल के लिए खरीदे जाने वाले इन गश्ती जहाजों को आधुनिक और उच्च तकनीक वाली निगरानी क्षमता से लैस किया गया है। इन जहाजों पर विभिन्न उद्देश्यों के लिए ड्रोन के साथ ही एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) जैसी प्रौद्योगिकी से भी सुसज्जित किया गया है। वहीं, इनमें वायरलेस रूप से नियंत्रित रिमोट वॉटर रेस्क्यू क्राफ्ट लाइफबॉय को भी लैस किया गया है। ये जहाज निगरानी, कानून प्रवर्तन, खोज और बचाव, मानवीय सहायता सहित अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों के लिए भारत का नेतृत्व करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed