फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Ministry said documents using by petitioners presenting incomplete picture of Rafale deal

राफेल सौदा : रक्षा मंत्रालय ने कहा, मामले की अधूरी तस्वीर पेश कर रहे हैं याचिकाकर्ताओं के 'सबूत'

Wed, 10 Apr 2019 05:09 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 10 Apr 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
Defence Ministry said documents using by petitioners presenting incomplete picture of Rafale deal
राफेल विमान - फोटो : पीटीआई

सुप्रीम कोर्ट द्वारा राफेल सौदे में तीन दस्तावेजों को सबूत के तौर पर स्वीकार करने पर रक्षा मंत्रालय ने याचिकाकर्ताओं द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे दस्तावेजों पर अपना पक्ष रखा है। रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया कि यह दोबारा कहा गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा से संबंधित मुद्दे पर याचिकाकर्ता इन दस्तावेजों का इस्तेमाल आंतरिक गुप्त विचार-विमर्श की अपूर्ण तस्वीर प्रस्तुत करने के इरादे से कर रहे हैं। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने आगे कहा कि याचिकाकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेज यह बताने में विफल रहे हैं कि मुद्दों को कैसे लिया गया, कैसे उनका हल किया गया और कैसे अधिकारियों से आवश्यक अनुमति ली गई। याचिकाकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत किए गए तथ्य और रिकॉर्ड अधूरे और एकमात्र पक्ष दिखाने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा मांगी गई सभी जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही कैग द्वारा मांगे गए सभी रिकॉर्ड और फाइल भी उपलब्ध कराई गई हैं। सरकार की मुख्य चिंता सार्वजनिक क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित संवेदनशील और वर्गीकृत जानकारी की उपलब्धता से संबंधित है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed