{"_id":"616175658ebc3e628f6cda29","slug":"defence-ministry-probe-into-alleged-coast-guard-forgery-case-on-senior-officers-records-go-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजी मामला: रक्षा मंत्रालय की जांच में कई खुलासे, कोस्ट गार्ड के बड़े अधिकारी के रिकॉर्ड से हुई छेड़छाड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जालसाजी मामला: रक्षा मंत्रालय की जांच में कई खुलासे, कोस्ट गार्ड के बड़े अधिकारी के रिकॉर्ड से हुई छेड़छाड़
Sat, 09 Oct 2021 04:27 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 09 Oct 2021 04:27 PM IST
सार
इंडियन कोस्ट गार्ड के एक बड़े अधिकारी के निजी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ के मामले में रक्षा मंत्रालय के जांच के आदेश के बाद मामला साफ होता जा रहा है। इस अधिकारी के रिकॉर्ड के साथ जालसाजी की गई है और कई दस्तावेज गुम भी हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारी के रिकॉर्ड से जुड़े जालसाजी मामले की जांच में नए खुलासे हुए हैं। आंतरिक जांच में पता चला है कि शीर्ष अधिकारी की 20 गुप्त रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन
इस मामले की जांच तब शुरू हुई थी जब इस वरिष्ठ अधिकारी ने रक्षा मंत्रालय में शिकायत की थी कि उनके निजी रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ की गई है, जिससे उनके मेरिट अंकों में भी कमी की गई है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि दो संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और अब तक की जांच में सामने आया है कि एडिशनल डायरेक्टर जनरल रैंक के इस अधिकारी के कई रिकॉर्ड गुम हैं। इसके चलते भविष्य में इस अधिकारी की वरिष्ठता पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
20 जगहों पर हुई छेड़छाड़
रक्षा मंत्रालय की शीर्ष अधिकारियों द्वारा आंतरिक जांच के आदेश के बाद अब इन्हें धोखाधड़ी और दस्तावेजों में छेड़छाड़ लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करनी होगी। अधिकारी के दस्तावेजों में करीब 20 जगहों पर ओवरराइटिंग और व्हाइटनर का इस्तेमाल किया गया है।
सख्त कार्रवाई के दिए आदेश
मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने कहा है कि किसी को भी बचाया नहीं जाना चाहिए और जिसने में जालसाजी को अंजाम दिया है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले के सामने आने के बाद एक प्रमोशन बोर्ड को भी खत्म कर दिया गया क्योंकि मंत्रालय इस तरह के भ्रष्ट मामलों को लेकर बहुत सख्त रहा है।