फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   defence minister says govt will buy good products for 10 years

रक्षामंत्री बोलीं अच्छा सामान बनाएं, सरकार 10 साल तक खरीदेगी

Sun, 12 Aug 2018 03:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ 
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़  Updated Sun, 12 Aug 2018 03:52 AM IST
विज्ञापन
defence minister says govt will buy good products for 10 years
nirmala sitharaman

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन ने यहां डिफेंस कॉरिडोर की बैठक में उद्यमियों को आश्वासन दिया कि वे उच्च गुणवत्ता की रक्षा सामग्री बनाएं, सरकार 10 साल तक उनका उत्पाद खरीदेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रस्तावित कॉरिडोर में केवल उत्पादन पर ध्यान नहीं देना है बल्कि प्रशिक्षण और रोजगार पर भी फोकस करना है ताकि युवाओं को अधिक से अधिक मौके मिल सकें। 

विज्ञापन


आगरा व अलीगढ़ डिफेंस कॉरिडोर के महत्वपूर्ण शहर हैं। इस कॉरिडोर से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह बहुप्रतीक्षित बैठक शनिवार को जीटी रोड स्थित रॉयल रेजीडेंसी होटल में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान डिफेंस कॉरिडोर में 3732 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं। 
विज्ञापन


रक्षामंत्री ने कहा कि हम केवल देश में ही आपूर्ति करने की न सोचें बल्कि निर्यात के लिए भी कदम बढ़ाएं। देश से ज्यादा विदेश में आपूर्ति कर हम अपना नाम कमा सकते हैं। हम इनोवेशन कर सकते हैं, तो करें। उन्होंने कहा कि अब भारतीय सेना के अधिकारी खुद आपके समक्ष मौजूद हैं। वे आपको अपनी जरूरत बताएंगे और आप उनके अनुसार उत्पाद बनाएंगे। दोनों के बीच में कोई नहीं है। देश में नवरत्न कंपनियां रक्षा क्षेत्र में अलग अलग तरह से उत्पादन में सहयोग कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक का का शुभारंभ सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा राज्य मंत्री सुभाष रामाराव भामरे, प्रदेश के औद्योगिक मंत्री सतीश महाना, जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

यहां से आए 3732 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

1-एचएएल - 1200 करोड़
2-ओएफबी - 1077 करोड़
3-एमकेयू - 900 करोड़
4-बीईएल - 240 करोड़
5-भारत फोर्ज - 200 करोड़
6-पीटीसी - 115 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed