फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh to preside over day-long Chintan Shivir on domestic defence manufacturing

Chintan Shivir: एक दिवसीय चिंतन शिविर की अध्यक्षता करेंगे राजनाथ सिंह, घरेलू रक्षा विनिर्माण पर होगा मंथन

Wed, 05 Jul 2023 09:04 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 05 Jul 2023 09:04 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय ने चिंतन शिविर के बारे में कहा कि रक्षा मंत्री विचार-मंथन सत्रों के निष्कर्षों की समीक्षा करेंगे और इन सत्रों से प्राप्त सिफारिशों को लागू करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।
 

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh to preside over day-long Chintan Shivir on domestic defence manufacturing
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : Social Media

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और घरेलू रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा देने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ की अध्यक्षता करेंगे। रक्षा विभाग, रक्षा उत्पादन विभाग, सैन्य मामलों के विभाग और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने अपनी उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से पिछले महीने अलग-अलग विचार-मंथन सत्र आयोजित किए थे। इस दौरान विभागों ने विषयों की एक श्रृंखला का पता लगाया था, जिस पर प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों ने अधिकारियों को संबोधित किया और अपनी अंतर्दृष्टि साझा की।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने चिंतन शिविर के बारे में कहा कि रक्षा मंत्री विचार-मंथन सत्रों के निष्कर्षों की समीक्षा करेंगे और इन सत्रों से प्राप्त सिफारिशों को लागू करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ असैन्य और सैन्य अधिकारी दिन भर चलने वाली इस बैठक में भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed