{"_id":"60e87f958ebc3e05e87baf8d","slug":"defence-minister-rajnath-singh-telephone-conversation-with-his-israel-counterpart","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोनवार्ता: रक्षा मंत्री राजनाथ ने की इस्राइली समकक्ष से बात, साझेदारी आगे बढ़ाने पर रहा जोर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फोनवार्ता: रक्षा मंत्री राजनाथ ने की इस्राइली समकक्ष से बात, साझेदारी आगे बढ़ाने पर रहा जोर
Fri, 09 Jul 2021 10:25 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:25 PM IST
सार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने इजराइली समकक्ष बेंजामिन गैंट्ज के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और कहा कि वह दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बाचतीच के दौरान राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के नेतृत्व वाली नई इस्राइली सरकार में उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का प्रभार संभालने पर गैंट्ज को बधाई दी। मंत्रालय ने इस संबंध में जारी एक बयान में कहा, 'राजनाथ सिंह ने इस्राइल के उप प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) बेंजामिन गैंट्ज के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।'
विज्ञापन
सिंह ने ट्वीट किया कि वह रक्षा सहयोग को प्रगाढ़ बनाने के लिए इस्राइल के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हैं। उल्लेखनीय है कि इस्राइल के सैन्य हार्डवेयर का भारत सबसे बड़ा खरीदार है और पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न हथियार प्रणालियों, मिसाइलों और मानव रहित हवाई यानों की आपूर्ति करता रहा है।
विज्ञापन
सिंह ने ट्वीट किया, 'लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) बेंजामिन गैंट्ज को इस्राइल का उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का कार्यभार संभालने पर बधाई दी और उन्हें कोविड-19 महामारी के दौरान इस्राइल द्वारा प्रदान की गई सभी सहायता के लिए धन्यवाद दिया। इस्राइल के साथ रक्षा सहयोग को प्रगाढ़ बनाने और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।'
विज्ञापन