हेल्थ बुलेटिन : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बाईपास सर्जरी सफल, 27 मार्च से थे एम्स में भर्ती
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बाईपास सर्जरी सफल
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आज यानी मंगलवार को दिल्ली के एम्स में सफलतापूर्वक बाईपास सर्जरी कर दी गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मंगलवार को दिल्ली के एम्स में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की एक सफल बाईपास सर्जरी की गई है। मैं सफल ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों की टीम को बधाई देता हूं। राष्ट्रपति कोविंद के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एम्स के निदेशक से बात की। उनकी सलामती और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
बता दें कि बीते शुक्रवार (26 मार्च) को राष्ट्रपति कोविंद ने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल (रिसर्च एंड रेफरल) ले जाया गया। जहां उनका रूटीन चेकअप हुआ, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया था और फिर राष्ट्रपति को 27 मार्च की दोपहर को एम्स में शिफ्ट किया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.