फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh says Now we will have to dissolve this Congress

Congress: 'UPA की सरकार में भ्रष्टाचार का ओलंपिक खेल खेला गया', राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर हमला

Sun, 28 Apr 2024 02:21 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 28 Apr 2024 02:21 PM IST
सार

राजनाथ सिंह ने कहा कि मौलिक अधिकारों का निलंबन कांग्रेस पार्टी के शासन के दौरान हुआ। यहां तक की चुनी गई प्रदेशों की सरकारों को अगर सबसे ज्यादा किसी ने परेशान किया है तो कांग्रेस ने किया है।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh says Now we will have to dissolve this Congress
राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। यहां तक कि उन्होंने कांग्रेस को समाप्त करने की बात तक कह दी। सिंह ने कहा कि आजादी के समय महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को समाप्त कर दिया जाए। अब जनता ने तय किया है कि महात्मा गांधी ने जो कहा था उसे पूरा किया जाए। वहीं, सबसे पुरानी पार्टी पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। 

विज्ञापन


देश में 132 बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया
राजनाथ सिंह ने कहा, 'मौलिक अधिकारों का निलंबन कांग्रेस पार्टी के शासन के दौरान हुआ। यहां तक की चुनी गई प्रदेशों की सरकारों को अगर सबसे ज्यादा किसी ने परेशान किया है तो कांग्रेस ने किया है। अब तक अनुच्छेद 356 के तहत देश में 132 बार राष्ट्रपति शासन लगाया जा चुका है, जिसमें से 90 बार कांग्रेस ने लगाया है। अकेले इंदिरा गांधी ने सरकार गिराने में आधी सदी लगा दी थी और आरोप हम पर लगा रहे हैं कि हम लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं।'
विज्ञापन


सबसे बड़ी आयोजक कांग्रेस पार्टी निकली
उन्होंने कहा, 'मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि क्या हमारी सरकार ने एक भी चुनी प्रदेश की सरकार को गिराया है? एक भी ऐसी सरकार बताए। यह लोग लगातार कह रहे हैं कि हम लोग लोकतंत्र का गला घोंट कर रहे हैं।' इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि यूपीए की 10 साल की सरकार में भ्रष्टाचार का ओलंपिक खेल खेला गया और जो सबसे बड़ी आयोजक निकली वो कांग्रेस पार्टी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने आगे कहा, 'आजादी के समय महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को समाप्त कर देना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने उनकी बात नहीं सुनी। इसलिए मुझे लगता है कि अब जनता ने सोचा और तय किया है कि महात्मा गांधी ने जो भी कहा था उसे पूरा किया जाए... अब हमें इस कांग्रेस को समाप्त करना होगा, मुझे लगता है कि लोग भी कांग्रेस को समाप्त करने के लिए सहमत होंगे।'


21,000 करोड़ रुपये से अधिक की रक्षा वस्तुओं का निर्यात करने में सफल रहे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, '2014 में हम केवल 600 करोड़ रुपये की रक्षा वस्तुओं का निर्यात करते थे लेकिन इस बार हम 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की रक्षा वस्तुओं का निर्यात करने में सफल रहे हैं। यह हमारी पहली बड़ी उपलब्धि है। मैं आपको बता दूं कि जल्द ही आप सभी को पता चल जाएगा कि हमारा यह आंकड़ा और आगे बढ़ने वाला है क्योंकि हमारा मतलब रक्षा वस्तुओं से है, मिसाइल हो, रक्षा हथियार हों या अन्य हथियार, टैंक हों, भारत में बनने चाहिए और भारतीयों के हाथ से बनना चाहिए ये हमारी सरकार का संकल्प है। उसी संकल्प को रक्षा मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित किया गया है। आज हम 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की संभावनाएं तलाश रहे हैं और मैं रक्षा उत्पादन के बारे में बात करना चाहता हूं। हमने रक्षा उत्पादन को एक करोड़ रुपये से अधिक का बना दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed