{"_id":"634fe37b0ea156137e7b8adc","slug":"defence-minister-rajnath-singh-said-indian-ocean-is-only-ocean-that-gets-its-name-from-a-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"Defence Minister: राजनाथ सिंह बोले- किसी देश के नाम पर पहचाना गया हिंद महासागर, यह हमारे लिए गर्व की बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Defence Minister: राजनाथ सिंह बोले- किसी देश के नाम पर पहचाना गया हिंद महासागर, यह हमारे लिए गर्व की बात
Wed, 19 Oct 2022 05:16 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 19 Oct 2022 05:16 PM IST
सार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, जब किसी क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को खतरा होता है, तो पूरी दुनिया कई तरह से इसके प्रभावों को महसूस करती है।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि हिंद महासागर एकमात्र महासागर है, जिसका नाम किसी देश के नाम पर पड़ा है। यह तथ्य न केवल हमारे लिए गर्व की बात है, बल्कि इसके प्रति हम एक बड़ी जिम्मेदारी की भावना भी महसूस करते हैं।
विज्ञापन
गांधीनगर में आईओआर प्लस रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, जब किसी क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को खतरा होता है, तो पूरी दुनिया कई तरह से इसके प्रभावों को महसूस करती है। हाल के यूक्रेनी संघर्ष से सबसे कमजोर देशों की उर्जा और खाद्य सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री ने आगे कहा, हम अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लाभप्रद प्रतिमान में विश्वास करते हैं। भारत, हिंद महासागर क्षेत्र की शांति और स्थिरता की मांग करते हुए राष्ट्रों के बीच सहयोग और घनिष्ठ सपर्क को बढ़ावा देने के लिए सहयोगी देशों की सरकार , व्यापार और शिक्षा के प्रतिनिधियों के साथ काम करने के लिए तत्पर है।
विज्ञापन