फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh is chairing an all-party meeting ahead of the Monsoon Session of Parliament.

Monsoon Session: संसद में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार सरकार, कल होगी ‘INDIA’ की पहली बैठक

Wed, 19 Jul 2023 03:30 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 19 Jul 2023 03:30 PM IST
सार

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से आरंभ होकर 11 अगस्त तक चलेगा। मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। वहीं, सरकार को संसद में घेरने की रणनीति तय करने के लिए विपक्षी दलों का गठबंधन कल पहली बैठक करेगा।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh is chairing an all-party meeting ahead of the Monsoon Session of Parliament.
राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक - फोटो : social media

विस्तार

मानसून सत्र कल से शुरू हो रहा है। इससे पहले केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक के दौरान सभी दलों को बताया कि सरकार मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। इस बीच विपक्षी दलों के नए गठबंधन ‘इंडिया’ कीपहली बैठक कल यानी गुरुवार सुबह होगी।

विज्ञापन


सरकार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक में कहा कि वह 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में नियमों के तहत स्वीकृत और सभापति द्वारा अनुमोदित हर मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि सत्र के लिए कुल 32 विधायी मुद्दे हैं। सूत्रों की मानें तो जोशी ने इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा बुलाई गई व्यापार सलाहकार समिति की बैठक में कहा था कि सरकार मणिपुर में हिंसा पर चर्चा करने को तैयार है।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने बैठक की अध्यक्षता
बता दें, संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से आरंभ होकर 11 अगस्त तक चलेगा। मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक के दौरान सभी दलों को सूचित किया कि सरकार मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सरकार को घेरने की रणनीति बनाएगी इंडिया
विपक्षी दलों के गठबंधन को आखिरकार मंगलवार को एक नाम मिल ही गया। अब नए गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ के नेता सरकार को संसद के मानसून सत्र में घेरने के लिए तैयार हैं। ऐसे में इसकी रणनीति तय करने के लिए विपक्षी दलों का गठबंधन कल यानी 20 जुलाई को पहली बैठक करेगा।


खरगे बैठक में होंगे मौजूद
सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को सुबह होने वाली विपक्षी गठबंधन की बैठक राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन स्थित कक्ष में होगी। 

26 दल देंगे भाजपा को चुनौती
गौरतलब है, विपक्ष के 26 दलों ने अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कड़ी चुनौती देने के प्रयास के तहत मंगलवार को ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ नाम से नए गठबंधन की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed