फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh holds talks with Tanzanian counterpart

India-Tanzania: राजनाथ सिंह ने तंजानिया की रक्षामंत्री से मुलाकात की, अफ्रीकी राष्ट्रों को लेकर कही ये बात

Fri, 26 Aug 2022 10:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 26 Aug 2022 10:09 PM IST
सार

इस बीच भारत और बांग्लादेश ने नई दिल्ली में मंत्री स्तरीय संयुक्त नदी आयोग की 38वीं बैठक की। बैठक में दोनों देशों ने कुशियारा नदी के पानी को अंतरिम तौर पर साझा करने के लिए समझौता मसौदे को अंतिम रूप दिया। बैठक 12 साल के लंबे अंतराल के बाद आयोजित की गई।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh holds talks with Tanzanian counterpart
तंजानिया की रक्षामंत्री स्टरगोमेना लॉरेंस टेक्स और उनके समकक्ष राजनाथ सिंह - फोटो : Twitter/Rajnath Singh

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को तंजानिया की अपने समकक्ष स्टरगोमेना लॉरेंस टेक्स के साथ व्यापक बातचीत की। अधिकारियों ने कहा कि चर्चा में दोनों रक्षा मंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए रक्षा और औद्योगिक सहयोग के नए रास्ते तलाशे। 
विज्ञापन


अफ्रीकी राष्ट्र पश्चिम हिंद महासागर में प्रमुख खिलाड़ी
वार्ता के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और तंजानिया समान रणनीतिक स्थान साझा करते हैं और नई दिल्ली, अफ्रीकी राष्ट्रों को पश्चिमी हिंद महासागर में प्रमुख खिलाड़ी मानता है। 
विज्ञापन


समान रणनीतिक स्थान साझा करते हैं भारत-तंजानिया : राजनाथ सिंह
उन्होंने ट्वीट किया, नई दिल्ली में तंजानिया के रक्षामंत्री डॉ. स्टरगोमेना लॉरेंस टेक्स के साथ उपयोगी बैठक के दौरान दोनों देशों के रक्षा संबंधों की पूरी श्रृंखला की समीक्षा की गई। भारत और तंजानिया समान रणनीतिक स्थान साझा करते हैं। भारत, तंजानिया को पश्चिमी हिंद महासागर में प्रमुख खिलाड़ी (मेजर प्लेयर) मानता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं'
रक्षामंत्री सिंह ने कहा, "दोनों देशों के बीच रक्षा और मिलिट्री-टू मिलिट्री सहयोग को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं। मुझे विश्वास है कि आने वाले दशकों में भार-तंजानिया की साझेदारी बढ़ेगी, जिससे द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक ऊंचाई मिलेगी।" 

अफ्रीकी महाद्वीप पर ध्यान केंद्रित कर रहा भारत
भारत बीते कुछ वर्षों से रक्षा और सुरक्षा क्षेत्रों सहित अफ्रीकी महाद्वीप के साथ समग्र सहोयग के विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। आधिकारिक आंकड़ो के अनुसार, अफ्रीका में भारत  का संचयी निवेश (कॉम्युलेटिव इंवेस्टमेंट्स) 70 बिलियन अमेरिकी डॉलर (1 बिलियन अमेरिकी डॉलर = 100 करोड़ भारतीय रुपये) है, जबकि इसने महाद्वीप के लिए 12.26 बिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण का विस्तार (लाइन ऑफ क्रेडिड) किया है। 

कुशियारा नदी का पानी साझा करेंगे भारत और बांग्लादेश
भारत और बांग्लादेश ने बृहस्पतिवार को कुशियारा नदी के पानी को अंतरिम तौर पर साझा करने के लिए समझौता ज्ञापन के मसौदे को अंतिम रूप दिया। मंत्री स्तरीय संयुक्त नदी आयोग की 38वीं बैठक में इसे अंतिम रूप दिया गया।  12 साल के लंबे अंतराल के बाद यह बैठक हुई। बांग्लादेश के जल संसाधन राज्य मंत्री जाहिद फारूख ने भारतीय केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। 


भारत-बांग्लादेश के बीच अक्तूबर 2019 में हुए समझौते के अनुसार फेनी नदी के पानी को त्रिपुरा के सबरूम शहर में पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए जल सेवन बिंदु के डिजाइन और स्थान को अंतिम रूप देने का भी स्वागत किया। इस बैठक में दोनों देशों के बीच नदी जल बंटवारे, बाढ़ के आंकड़ों को साझा करना, नदी प्रदूषण पर ध्यान देना, नदी तट के संरक्षण कार्य  शामिल हैं। मंत्री शेखावत ने ट्वीट कर कहा, भारत और बांग्लादेश के बीच हुई बैठक में आठ और नदियों को सूची में जोड़ने पर आपसी सहमति बनी।

दोनों देशों के बीच 1972 में हुआ था संयुक्त नदी आयोग का गठन
भारत और बांग्लादेश आपस में 54 नदियों को साझा करते हैं। सीमा-पार नदियों से जुड़े साझा हित वाले विषयों के समाधान के लिए द्विपक्षीय प्रणाली के रूप में भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग का गठन 1972 में किया गया था। गौरतलब है कि भारत जिन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बांग्लादेश का सहयोग कर रहा है, उनमें बाढ़ के वास्तविक समय के आंकड़ों को साझा करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed