फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh at DefConnect Seminar to promote indigenisation in the defence sector

DefConnect: स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए डेफकनेक्ट सेमिनार का आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुए शामिल

Mon, 04 Mar 2024 03:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 04 Mar 2024 03:32 PM IST
सार

डेफकनेक्ट सेमिनार में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, एयर चीफ मार्शल विवेक आर चौधरी और रक्षा सचिव गिरिधर अरामाने भी शामिल हुए।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh at DefConnect Seminar to promote indigenisation in the defence sector
डेफकनेक्ट सेमीनार - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए डेफकनेक्ट सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, एयर चीफ मार्शल विवेक आर चौधरी और रक्षा सचिव गिरिधर अरामाने भी शामिल हुए।
विज्ञापन


स्वदेशीकरण की जरूरत: राजनाथ  सिंह
राजनाथ सिंह ने इस सेमिनार को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा, "कोई भी देश सर्वोत्तम तकनीक साझा नहीं करता है। दूसरे देशों से प्राप्त तकनीक का भी हमारे सीखने से कोई संबंध नहीं होता है। यह तभी हो सकता है जब हम इसे स्वदेशी तरीके से विकसित करें।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "हम युवाओं को नए विचार लाने वाले युवाओं को प्रोत्साहित किया है। रक्षा क्षेत्र में नवीनीकरण और तकनीक को बढ़ावा देने के लिए इनोवेशन ऑफ डिफेंस एक्सीलेंस (आईडीईएक्स) लाया गया है। मैं रक्षा उत्पादन विभाग को आईडीईएक्स (एडीआईटीआई) योजना के साथ विकास शुरू करने के और इस नाम के लिए बधाई देना चाहता हूं, जिसका अर्थ है देवताओं की मां।"
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि निजी क्षेत्र को फलने-फूलने देने के लिए एक मंच की आवश्यकता है। उस मंच के लिए हमें कानून-व्यवस्था, कर्मचारी, कानून का शासन और विकास के लिए पारिस्थितिकी तंत्र की आवश्यकता है।

घरेलू रक्षा उत्पादन पर बोले रक्षा मंत्री
केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘हम रणनीतिक स्वायत्तता तभी बरकरार रख पाएंगे जब हथियार और साजो-सामान हमारे देश में, हमारे अपने लोगों द्वारा बनाए जाएं। हमने इस दिशा में काम किया और हमें सकारात्मक परिणाम भी दिखे।’’  राजनाथ सिंह ने आगे बताया, ‘‘वर्ष 2014 के आसपास, हमारा घरेलू रक्षा उत्पादन लगभग 44,000 करोड़ रुपये था, आज हमारा घरेलू रक्षा उत्पादन एक लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड आंकड़े को पार कर गया है और यह लगातार बढ़ रहा है।’’


राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत जैसा विशाल देश किसी भी महत्वपूर्ण क्षेत्र में आयात पर निर्भर नहीं रह सकता। अगर हम सैन्य साजो-सामान और हथियारों के आयात पर निर्भर रहेंगे तो यह निर्भरता हमारी रणनीतिक स्वायत्तता के लिए घातक हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed