फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh addressing a gathering at Dondaicha Said That Due to differences in the words and deeds of politicians people started losing trust

महाराष्ट्र: राजनाथ ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, बोले- हमारा पड़ोसी लगातार छद्म युद्ध लड़ रहा है

Fri, 24 Dec 2021 03:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 24 Dec 2021 03:32 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इस बात को चुनौती के रूप में लिया और इसे खत्म करने के लिए हरसंभव कोशिश की। हमने वह जरूर किया, जो हमने कहा।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh addressing a gathering at Dondaicha Said That Due to differences in the words and deeds of politicians people started losing trust
rajnath singh - फोटो : एएनआई

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारा पड़ोसी लगातार छद्म युद्ध लड़ रहा है। उन्होंने परोक्ष रूप से चुनौती देते हुए सवाल किया कि, वह क्यों हमारे देश को अस्थिर करना चाहता है, बांटना चाहते हैं? धुले में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि हम अपनी जमीन पर ही नहीं बल्कि सीमा पार जाकर भी आतंकियों का सफाया करने की क्षमता रखते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए भजपा सरकार ने एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवाद की कमर तोड़ दी थी। रक्षामंत्री ने बीते 12 दिसंबर को कहा था कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देकर भारत को तोड़ना चाहता है, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने 1971 में इन योजनाओं को विफल कर दिया था। अब आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का काम चल रहा है। 
विज्ञापन

 
हम जो कहते हैं, वह करते हैं
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज के वक्त में राजनेताओं की कथनी और करनी में काफी अंतर आ गया है। यही कारण है कि आम लोगों का राजनेताओं से भरोसा उठ रहा है। लेकिन हमारी सरकार ने इस बात को गंभीरता से लिया और इस धारणा को खत्म करने की हर संभव कोशिश जारी है। हम जो कहते हैं, वह करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र का सपूत नितिन गडकरी राजमार्गों के निर्माण का काम पूरे हिन्दुस्तान में बहुत अच्छे से कर रहे हैं। आज इसी नगर परिषद में शिवाजी के स्मारक का लोकार्पण हुआ। महाराणा प्रताप की प्रतिमा का भी अनावरण हुआ। हमारी सरकार हर मोर्चे पर देश का विकास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed