श्रीनगर दौरे पर जाएंगी रक्षामंत्री सीतारमण, सियाचिन में भी लेंगी सुरक्षा का जायजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के उरी में सेना और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण 29 सितंबर को श्रीनगर का दौरा करेंगी। इस दौरान वह 30 सितंबर को सियाचिन भी जाएंगी। इस दौरे पर वह वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगी।
बता दें कि उरी में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी डा. एसपी वैद ने बताया था कि आतंकी उरी जैसे हमले को अंजाम देने की नियत से आए थे लेकिन उसके पहले ही वो सुरक्षाबलों की नजर में आ गए और जवानों ने उन्हें मार गिराया। यह सेना के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है।
Defence Minister Nirmala Sitharaman to visit Srinagar on Sept 29.She will also visit Siachen on September 30. (file pic) pic.twitter.com/j08AyN7UkV
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 28, 2017
During her visit Defence Minister Sitharaman will meet senior commanders&will also take stock of security situation #JammuAndKashmir
— ANI (@ANI) September 28, 2017
बता दें कि बीते हफ्ते सेना को कलगही गांव में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की भी खबर मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए आतंकियों को घेर लिया। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों से घिरने के बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सेना की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी तो 26 सितंबर की सुबह ही ढेर हो गए जबकि तीसरे को देर शाम सुरक्षाबलों ने मार गिराया।