राफेल डील में कोई घोटाला नहीं हुआ, बोफोर्स से न करें तुलना- रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने राफेल डील पर उठ रहे सवालों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि 'राफेल डील की तुलना बोफोर्स से तुलना न करें क्योंकि इसमें कोई घोटाला नहीं हुआ है।'
इससे पहले पिछले महीने रक्षा मंत्री ने कहा था कि 'भाजपा की भ्रष्टाचार पर साफ-सुथरी छवि से कांग्रेस परेशान है, इसलिए वह रोज हमारे खिलाफ नए-नए घोटाले ढूंढ कर ला रही है। जबकि हमने यूपीए सरकार के दौरान उनसे रक्षा सौदों पर इस तरह की बयानबाजी नहीं की थी।'
Do not even compare Rafael with Bofors, there is no scam here: Defence Minister Nirmala Sitharaman (File pic) pic.twitter.com/OSILBIkZvw
— ANI (@ANI) March 3, 2018
रक्षा मंत्री की चुप्पी से साफ है राफेल डील में हुई गड़बड़ी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस मामले में सरकार से जवाब की मांग कर चुके हैं। राहुल ने कहा था कि कुछ न कुछ गड़बड़ी तो हुई है। दाल में काला है।
राहुल ने संसद परिसर में कहा था कि 'रक्षा मंत्री कहती हैं कि यह डील सीक्रेट है इसलिए इसके बारे में कुछ नहीं बता सकती।'
पीएम से पूछे थे तीन सवाल
राहुल ने कहा 'मैंने पीएम से तीन सवाल पूछे थे जिसके जवाब नहीं आए। आपने विमानों का क्या दाम दिया है। क्या कैबिनेट की रक्षा कमेटी से इस डील के संबंध में पूछा गया था। सरकारी उपक्रम एचएएल से छीनकर इसे एक बिजनेस मैन को किस आधार पर दिया गया है। मोदी जी जवाब नहीं दे रहे हैं। प्रधानमंत्री जी इतने लंबे भाषण में मूलभूत सवालों का जवाब नहीं दे सकते थे।
सरकार का बचाव
बताते चलें कि सरकार ने 58 हजार करोड़ के 36 राफेल जेट के सौदे के संबंध में विपक्ष के आरोपों को ‘निराधार’ बताया। सरकार ने कहा कि इस संबंध में विवरण के खुलासे की मांग अव्यावहारिक है और ऐसा करना राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने के बराबर होगा। सरकार की तरफ से कहा गया है कि राफेल सौदे के मूल्य और ब्योरे को सार्वजनिक किए जाने की मांग की जा रही है जो मुमकिन नहीं है।