फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Deal Indian Army signed deal for Konkurs anti-tank guided missiles with Bharat Dynamics Limited

Defence Deal: भारतीय सेना खरीदेगी घातक कॉन्कुर्स-एम एंटी टैंक मिसाइल, हैदराबाद की कंपनी से सौदा

Wed, 02 Feb 2022 09:38 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 02 Feb 2022 09:38 PM IST
सार

कॉन्कुर्स-एम मिसाइल दूसरी पीढ़ी की मैकेनाइज्ड इंफेंट्री एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल है। यह मुख्य रूप से बख्तरबंद वाहनों को नष्ट करने का काम करती है। 

विज्ञापन
Defence Deal Indian Army signed deal for Konkurs anti-tank guided missiles with Bharat Dynamics Limited
konkurs anti-tank missiles - फोटो : ANI

विस्तार

सार्वजनिक रक्षा क्षेत्र के उपक्रम भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने बुधवार को एक अहम रक्षा सौदा किया है। इस सौदे के तहत कंपनी भारतीय सेना को कॉन्कुर्स-एम एंटी टैंक मिसाइलों की सप्लाई की जाएगी। सौदे की कुल कीमत 3131.82 करोड़ है। कॉन्कुर्स-एम मिसाइल दूसरी पीढ़ी की मैकेनाइज्ड इंफेंट्री एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल है। यह मुख्य रूप से बख्तरबंद वाहनों को नष्ट करने का काम करती है। 

विज्ञापन


कॉन्कुर्स एंटी टैंक मिसाइल को बीएमपी-II टैंक और जमीनी लांचर दोनों से ही लांच किया जा सकता है। यह 19 सेकंड की उड़ान सीमा के साथ 75 से 4 हजार मीटर तक दूरी तय करने में सक्षम हैं। 
विज्ञापन

यह रक्षा सौदा बुधवार को नई दिल्ली में किया गया और इसे तीन साल में पूरा किया जाएगा।

बीडीएल के सीएमडी  कमांडर सिद्धार्थ मिश्रा (सेवानिवृत्त) ने बताया कि कॉन्कुर्स एंटी टैंक मिसाइलों का निर्माण रूसी ओईएम के साथ लाइसेंस समझौते के तहत किया जा रहा है। हालांकि, इसे अधिकतम सीमा तक स्वदेशी बनाया गया है। बीडीएल अन्य मित्र देशों को भी इस मिसाइल के निर्यात की पेशकश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed