फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defeat of Corona virus depends on these 15 districts of the country- Niti Ayog CEO Amitabh Kant

नीति आयोग के सीईओ ने कहा, कोरोना पर सफलता के लिए देश के इन 15 जिलों में जीत जरूरी

Tue, 28 Apr 2020 05:27 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 28 Apr 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Defeat of Corona virus depends on these 15 districts of the country- Niti Ayog CEO Amitabh Kant
फाइल फोटो - फोटो : PTI

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद समेत 15 जगहों को "हाई केस लोड" बताया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस से लड़ने में भारत की सफलता इन जगहों पर निर्भर करती है।

विज्ञापन


इन 15 जगहों में जिन सात जिलों में सबसे ज्यादा मामले पाए गए हैं। उनमें, 

  • तेलंगाना का हैदराबाद 
  • महाराष्ट्र का पुणे 
  • राजस्थान का जयपुर 
  • मध्य प्रदेश का इंदौर  
  • गुजरात का अहमदाबाद 
  • दिल्ली के जिले
  • मुंबई शामिल हैं।

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में गंभीर होने वाले दूसरे ज्यादा मामलें जिन जगहों पर सबसे ज्यादा पाए गए हैं उनमें,  

  • गुजरात का वडोदरा  
  • आंध्र प्रदेश का कुरनूल  
  • मध्य प्रदेश का भोपाल  
  • राजस्थान का जोधपुर  
  • उत्तर प्रदेश का आगरा  
  • महाराष्ट्र का ठाणे  
  • तमिलनाडु का चेन्नई 
  • गुजरात का सूरत शामिल हैं।

अमिताभ कांत ने एक ट्वीट में कहा, "ये 15 जिले हमारी लड़ाई में बहुत महत्वपूर्ण हैं। खास कर इनमें से सात जिलों में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले हैं। कोविड-19 से जूझने में भारत की सफलता उन पर निर्भर है। हमें इन जिलों में आक्रामक निगरानी, परीक्षण और उपचार करना चाहिए।"

विज्ञापन


भारत में कोरोना वायरस के प्रसार से निपटने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है। इस खतरनाक बीमारी से देश में 29,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं। वहीं, इस बीमारी से देशभर में 900 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार ने 29 मार्च को 11 समूहों का गठन किया था, ताकी स्वास्थ्य सेवा में सुधार के उपाय सुझाए जा सकें, अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके और कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए लगाए गए 21 दिनों के लॉकडाउन को जल्द से जल्द कम किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed