फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Deepened power crisis: After China and India, shortage of fuel in Lebanon too, shrouded in darkness

गहराया बिजली संकट: चीन व भारत के बाद लेबनान में भी ईंधन की कमी, अंधेरे में डूबा देश

Sat, 09 Oct 2021 09:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला बेरुत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला बेरुत Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 09 Oct 2021 09:44 PM IST
सार

पश्चिम एशियाई देश लेबनान में भी ईंधन की भारी कमी हो गई है। इस कारण यह देश अंधेरे में डूब गया है।
 

विज्ञापन
Deepened power crisis: After China and India,  shortage of fuel in Lebanon too, shrouded in darkness
बिजली संकट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चीन और भारत के बाद अब पश्चिम एशियाई देश लेबनान में भी ईंधन की कमी से बिजली संकट गहरा गया है। बेरूत के दो सबसे बड़े बिजली स्टेशन बंद हो गए हैं। इससे पूरे देश में बिजली गुल हो गई है।

विज्ञापन


दरअसल पूरी दुनिया में ईंधन संकट गहरा रहा है। इसकी वजह गैस व कोयले के दाम बढ़ना है। लेबनान के एक सरकारी अधिकारी का कहना है कि कुछ दिनों तक यह संकट जारी रहेगा। लेबनान पहले से कई और समस्याओं का भी सामना कर रहा है।
विज्ञापन


चीन भी जूझ रहा संकट से
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रदूषण, असमानता और वित्तीय अस्थिरता दूर करने का संकल्प लिया है। जिनपिंग ने ताप बिजली संयंत्रों को प्रदूषण कम करने का आदेश दिया है। ऐसा नहीं कर पाने पर देश के कई बिजली संयंत्रों को बंद कर दिया गया। इससे चीन में बिजली उत्पादन कम हो गया। कई बिजली कंपनियों ने बड़ी औद्योगिक इकाइयों को बिजली देना बंद कर दी। कहीं-कहीं शहरों में पावर कट भी लागू करने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के कई राज्यों में संकट, 10 हजार मेगावॉट की कमी
इधर, कोयले की भारी कमी के कारण भारत के भी कई राज्यों में बिजली किल्लत हो गई है। झारखंड में आपूर्ति कम होने से गांवों में आठ से दस घंटे तक की कटौती करना पड़ी। बिहार में पांच गुना अधिक कीमत देने पर राज्य सरकार को जरूरत की पूरी बिजली नहीं मिल रही है।


पांच रुपये यूनिट से बढ़कर दाम 20 रुपये पर पहुंचे
राष्ट्रीय ऊर्जा विकास निगम के मुताबिक राज्यों को केंद्रीय पूल से कम बिजली मिल रही है। नेशनल पावर एक्सचेंज में भी बिजली का टोटा है। पूरे देश में लगभग 10 हजार मेगावाट बिजली की कमी बताई गई है। इस कारण नेशनल पावर एक्सचेंज में प्रति यूनिट पांच रुपये में मिलने वाली बिजली 20 रुपये यूनिट तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed